संजू कि रिहाई पर बहन प्रिया भावुक कहा, काश आज पापा जिंदा होते
पुणे। आज फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपने गुनाहों की सजा काटकर जेल से बाहर आ गये हैं। आज उनके ऊपर से खतरे की वो तलवार पूरी तरह से हट गई है जो कि पिछले 23 साल से उनके और उनके परिवार के ऊपर लटक रही थी।
आज का दिन उनके, उनके परिवार और उनके चाहने वालों के लिए काफी अहम है जिसके बारे में बात करते हुए उनकी बहन प्रिया दत्त काफी भावुक हो गईं। एबीपी चैनल से बात करते हुए प्रिया दत्त ने कहा कि आज का दिन उनके लिए नई सुबह लेकर आया है। मन में काफी बेचैनी है बस संजू जल्दी से घर पहुंच जाये। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि काश आज पापा जिंदा होते तो अपनी आंखों से देखते कि उनका बेटा आज सही में लौट आया है।
भावुक हुई बहन कहा काश आज पापा जिंदा होते
प्रिया ने कहा कि वो उनकी फैमिली और संजू के बच्चे उनका घर पर इंतजार कर रहे हैं। आगे संजय क्या करेंगे यह उनके ऊपर ही निर्भर करता है, बस आज मैं ऊपर वाले का और देश को उन लाखों लोगों का धन्यवाद देती हूं जिनकी दया और दुआ से आज संजू रिहा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications