'मदर इंडिया का बेटा निकला खलनायक लेकिन अब बनेगा नायक'
पुणे। सुपर स्टार संजय दत्त आज पूरी तरह से अपने गुनाहों की सजा काटकर अपने घर लौट रहे हैं। पूरी तरह से फिल्मी कहानी की तरह संजू की रीयल कहानी से आज सजा, जेल और अपराध का चैप्टर खत्म हो गया है इसलिए अब उनके चाहने वालों को पूरी उम्मीद है कि संजय दत्त की पर्दे पर अब धमाकेदार वापसी होगी।
टीवी चैनलों पर चल रही बहस बता रही है कि संजय दत्त की कोशिश अब अपनी छवि को लोगों की निगाहों में पूरी तरह से बदलने की होगी क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि वो एक बेहतरीन अभिनेता है लेकिन उनकी कुछ गलतियों ने उन्हें विलेन बना दिया।
संजय दत्त की पर्दे पर अब धमाकेदार वापसी
फिल्मी पंडितों का कहना है कि संजू बाबा दो बेहतरीन कलाकारों नरगिस दत्त और सुनील दत्त की संतान हैं। जहां तक देखा जाये तो उनकी मां नरगिस दत्त की छवि लोगों के दिलों में एक मदर इंडिया की है और उस मदर इंडिया का बेटा रीयल लाइफ में खलनायक निकल गया जिसकी अब कोशिश होगी कि वो असल में लोगों के दिलों पर नायक बनकर राज करे क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि संजय दत्त की अपनी एक फैन फालोइंग है जिसे उनसे कोई नहीं छीन सकता।
'मदर इंडिया का बेटा निकला खलनायक लेकिन अब बनेगा नायक'
आज जिस तरह से वो जेल के बाहर बिल्कुल आम कैदी की तरह बाहर आये और तिरंगे को सलाम किया उससे तो लग रहा है कि जेल की सलाखों ने उन्हें काफी बदल दिया है और शायद यही बदलाव उन्हें लोगों के और करीब ले आये।













Click it and Unblock the Notifications