कैंसर से जंग लड़ रहे संजय दत्त की वायरल तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की चिंता, जानिए क्या है वजह?
मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों लंग कैंसर से जंग लड़ रहे हैं, उनका इलाज अभी मुंबई में ही चल रहा है, हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें संजय दत्त बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं, जिसके बाद संजू बाबा के फैंस को काफी धक्का लगा है, वो संजय दत्त की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द से जल्द सेहतमंद होने की कामना कर रहे हैं। तस्वीर में संजय दत्त का वजन काफी कम दिख रहा है।

वायरल तस्वीर में संजय दत्त दिखे बेहद कमजोर
ये तस्वीर अस्पाल की लग रही है, जिसमें वो 'ब्लू डेनिम' के साथ दिखाई पड़ रहे हैं, उनके साथ फोटो में एक महिला डॉक्टर भी नजर आ रही हैं, आपको बता दें कि संजय दत्त ने खुद अपने कैंसर की खबर ट्वीट के जरिए दी थी, इसके बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने लोगों से एक भावुक अपील की थी।
संजू के प्रशंसकों ने कहा-Get Well Soon Baba
मान्यता ने ट्वीट किया था कि संजू के प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने इतने सालों में उन्हें जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं धन्यवाद नहीं दे सकती हूं। उन्होंने जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं, हर मुश्किल दौर से गुजरने में आपके प्यार और दुलार ने उनकी काफी मदद की है। इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे। उन्होने आगे कहा कि हम एक बार फिर परीक्षा से गुजर रहे हैं, उम्मीद है कि इस बार भी आपका प्यार हमारे परिवार को गर्म जोशी से मिलेगा।

कोकिलाबेन अस्पताल में हो रहा है संजू का इलाज
हम दोनों मुस्कुराहट के साथ जीवन के संभव तरीके को सामान्य बनाने जा रहे हैं। संजू के लिए हमें यह काम बिना नेगेटिविटी के करना है। उन्होंने कहा कि हर कोई संजय दत्त की बीमारी के बारे में पूछ रहा है। मैं उनसे कहना चाहूंगी कि संजू अपना शुरूआती इलाज मुंबई में ही पूरा करेंगे। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। मैं सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि वो डॉक्टरों को अपना काम करने दें और किसी भी तरह का कयास ना लगाए।

'संजू उतना भी बीमार नहीं जितना कहा जा रहा है'
आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता के करीबी दोस्त और निर्माता राहुल मित्रा ने भी संजू बाबा की सेहत को लेकर अपडेट दिया था, उन्होंने कहा था कि संजय दत्त की तबीयत उतनी भी गंभीर नहीं है, जितना कहा जा रहा है, वह योद्धा हैं और इससे भी विजेता की तरह बाहर आ जाएंगे। मुझे इसमें तनिक भी संदेह नहीं है और ये बात केवल भावनाओं पर ही आधारित नहीं है बल्कि तथ्यों पर भी आधारित है। कृपया अटकलें लगाना बंद करें और अगर फिर भी आपको कुछ करना है, तो उनके जल्द अच्छे होने लिए कामना करें।












Click it and Unblock the Notifications