सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद सानिया मिर्जा ने ट्रोलर्स को दिया तीखा जवाब

नई दिल्ली। विश्व कप में टीम इंडिया ने जिस तरह से पाकिस्तान को पटखनी दी है उसके बाद से लगातार भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान की टीम को ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा भी शामिल हैं। दरअसल भारत के खिलाफ मैच में शोएब मलिक बिना खाता खोले ही लौट गए, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा को जमकर ट्रोल किया। लेकिन इन तमाम ट्रोलर्स को सानिया मिर्जा ने आखिरकार जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के तमाम वीडियो, फोटो, मीम सोशल मीडिया पर भर गए। लोग अलग-अलग अंदाज में पाक टीम पर तंज कस रहे थे। यही नहीं लोगों ने सानिया मिर्जा को भी ट्रोल किया, यूजर्स ने लिखा कि दामाद जी तो खाता भी नहीं खोल पाए। एक यूजर ने लिखा कि दामाद जी को एक रन तो बनाने ही देते। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा सानिया मिर्जा ने शोएब को यह कहकर भेजा था और उन्होंने अपना कााम बखूबी किया।

ट्रोलर्स को सानिया का जवाब

ट्रोलर्स को सानिया का जवाब

इन तमाम ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सानिया मिर्जा ने ट्वीट करके उनपर निशाना साधा। सानिया ने ट्वीट करके लिखा कि ट्विटर मुझे काफी हंसाता है, कुछ लोग तो खासकर ज्यादा हंसाते हैं। आप लोगों को अपनी भड़ास निकालने के लिए निसंदेह किसी और माध्यम की जरूरत है। शांति बनाए रखिए आप लोग, अब इसे बस भी कीजिए। ट्वीट में सानिया नेन इमोजी का इस्तेमाल करते हुए अपने संदेश को काफी हल्के-फुल्के अंदाज में ट्विटर पर साझा किया है।

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

यह पहली बार नहीं है जब सानिया मिर्जा को लोगों ने ट्रोल किया है। भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान में विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाते हुए एक एड बनाया गया था। जिसपर सानिया मिर्जा ने कहा था कि दोनों ही तरफ से शर्मिंदा करने वाले एड बन रहे हैं। आप लोगों को मैच से पहले इतना ज्यादा ये सब करने की जरूरत नहीं है, इस बकवास की कतई कोई जरूरत नहीं है। सानिया के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+