मैच से पहले पाकिस्तानी टीम की हुक्का पार्टी, सानिया मिर्जा-शोएब मलिक के इस वीडियो से मचा हंगामा

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोमांच किस कदर का होगा। इस मुकाबले में भारत ने एक बार फिर से अपने इतिहास को दोहराया। भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया है और वर्ल्ड कप में विजयी रथ को आगे बढ़ाया है। भारत की जीत के बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर्स शोएब मलिक सुर्खियों में आ गई हैं। उनके सुर्खियों में आने की वजह है मैच से पहले का एक वीडियो है, जिसमें सानिया मिर्जा पाकिस्तानी टीम के साथ लेट नाइट पार्टी करती दिख रही हैं।

 मैच से पहले हुक्का पार्टी

मैच से पहले हुक्का पार्टी

पाकिस्तानी टीम को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर्स किसी रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे हैं। इस पार्टी में पाक क्रिकेटरों के साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी मौजूद है। पार्टी में पाकिस्तानी खिलाड़ी हुक्का पीते दिख रहे हैं। वीडियो मैच से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।

 पाकिस्तानी फैंस नाराज

पाकिस्तानी फैंस नाराज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि और बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैच से एक-दो पहले का है। इस वीडियो में शोएब मलिक के बगल में सानिया मिर्जा भी दिख रही हैं। मैच में शोएब जीरो पर आउट हुए। लोगों ने उनके प्रदर्शन को इस पार्टी के साथ जोड़ दिया और शोएब मलिक पर मैच को गंभीरता से ना लेने का आरोप लगाने लगे। पाकिस्तानी फैंस का आरोप है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स गंभीर नहीं है और उन्हें सिर्फ पैसे से मतलब है। वहीं कई यूजर्स शोएब मलिक को क्रिकेट छोड़ने की नसीहत दे रहे हैं।

 ट्रोल हुई सानिया मिर्जा

ट्रोल हुई सानिया मिर्जा

भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के जीरो पर आउट होने पर लोगों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को ट्रोल कर दिया। पाकिस्तानी पारी के दौरान शोएब मलिक बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो गए। शोएब मलिक के आउट होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की होड़ मच गई। क्रिकेटप्रेमियों ने शोएब मलिक की वजह से सानिया मिर्जा को ट्रोल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+