बेटे को गोद में लेकर टेनिस कोर्ट में उतरीं सानिया मिर्जा को देखकर हैरान हुआ ये एक्टर, दिया ऐसा Reaction
नई दिल्ली। भारत की मशहूर महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा उन लोगों में शामिल हैं जो कि रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर हमेशा आगे बढ़ी हैं, एक महिला एक साथ बहुत सारे रोल बखूबी निभा सकती हैं, इस बात को पूरी तरह से बयां करती हैं सानिया मिर्जी की ये तस्वीर, जो कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर की है, दरअसल इस फोटो में सानिया अपने बेटे इजान को गोद में लेकर टेनिस कोर्ट में उतरी हैं।

बेटे को गोद में लेकर टेनिस कोर्ट में उतरीं सानिया मिर्जा
तस्वीर में एक हाथ में उनके रैकट और गोद में बेटा है, इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था है कि एक तस्वीर में मेरी जिंदगी, मेरे पास इसका कोई दूसरा तरीका नहीं है, अलहम्दुलिल्लाह, यह इंडोनेशिया के खिलाफ खेलने कुछ देर पहले का है,इन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है, जो मैं करती हूं उसे करने के लिए और सबसे अच्छा बनने के लिए।
सनिया की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने कहा-धन्य हो नारी
सनिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों ने देश की इस बेटी को सलाम करते हुए उन्हें मल्टी टैलेंटड कहा है, तो वहीं फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख सानिया की इस फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'परफेक्ट पिक्चर'। रितेश के इस ट्वीट पर भी काफी प्रतिक्रियाएं आई हैं।
एक्टर रितेश देशमुख ने कहा-परफेक्ट तस्वीर
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से आठ साल पहले 2010 में शादी रचाई थी, ये रिश्ता आसान नहीं था, क्योंकि सानिया जहां भारतीय हैं वहीं शोएब पाकिस्तानी हैं। इसलिए इस रिश्ते को लेकर काफी हाय-तौबा मची थी।

सानिया-शोएब ने हर विरोध का डटकर सामना किया
लेकिन सानिया-शोएब ने हर विरोध का डटकर सामना किया और लोगों को बता दिया, जहां प्यार और भरोसा होता है, वहां केवल प्रेम ही जन्म लेता है और सानिया-शोएब के घर आया ये नन्हा मेहमान उस बात का साक्षात उदाहरण है।

सानिया-शोएब की पहली संतान है इजान
सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की इजान पहली संतान है, बेटे के जन्म के पहले ही सानिया-शोएब ने साफ किया था कि उनके होने वाले बच्चे का सरनेम मिर्जा-मलिक होगा, दोनों के बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक है।












Click it and Unblock the Notifications