'राजी' में आलिया के रोल से तुलना होने पर भड़कीं सानिया मिर्जा, दिया करारा जवाब

Recommended Video

    Raazi में Alia Bhatt के किरदार से compare होने पर भड़की Sania Mirza । वनइंडिया हिंदी

    हैदराबाद। एक बार फिर से भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं, वजह है आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'राजी' , दरअसल इस फिल्म में आलिया ने एक कश्मीरी मुस्लिम लड़की का किरदार प्ले किया है, जिसकी शादी पाकिस्तान के लड़के से हो जाती है, ये कश्मीरी लड़की एक भारतीय जासूस है।

    सानिया मिर्जा का जवाब

    सानिया मिर्जा का जवाब

    इस फिल्म के बारे में चर्चा थी कि ये कहानी सानिया की रीयल जिंदगी से मिलती जुलती है, जिस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी, जिस पर अब तगड़ा जवाब दिया है खुद सानिया ने, सानिया ने एक ट्वीट किया और कहा 'उममम... मुझे लगता है नहीं।' जिसके बाद इस बारे में चर्चा होनी बंद हो गई।

    यह भी पढ़ें: बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी

    हरिंदर सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सहमत'

    आपको बता दें कि जंगली पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसका जिक्र लेखक हरिंदर सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' में भी है, जो कि 1971 में भारत पाकिस्तान के दौरान घटी घटना की कहानी कहती है।

    फिल्म 'राजी' मई में रिलीज होगी

    फिल्म 'राजी' मई में रिलीज होगी

    फिल्म में लीड रोल आलिया भट्ट ने प्ले किया है। फिल्म 'राजी' मई में रिलीज होगी, नॉवेल में आलिया वाले किरदार का नाम 'सहमत है, फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रजत कपूर, विकाश कौशल भी हैं, इस फिल्म में आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान भी नजर आएंगी।

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, समीक्षकों को लगता है कि आलिया भट्ट इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं और मेघना ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुनकर कोई गलती नहीं की है, फिलहाल देखते हैं कि समीक्षकों के कयास दर्शकों के गले के नीचे उतरते हैं कि नहीं।

    देखें-VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+