ड्रग्स केस में CCB का बेंगलुरू में कई जगहों पर छापा, डॉन मुथप्पा राय का बेटा रिकी राय गिरफ्तार
नई दिल्ली। सैंडलवुड ड्र्ग्स केस में सेंट्रल क्राइम ब्रांच की छापेमारी लगातार जारी है। आज क्राइम ब्रांच की टीम के अधिकारियों ने इस मामले में रिकी राय के बेंगलुरू सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसके बाद रिकी राय को बिदड़ी स्थित उसके फॉर्महाउस से सीसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रिकी राय डॉन मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा राय की इस वर्ष ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के सूत्रों के अनुसार रामनगर के बिदड़ी स्थित रिकी राय के फॉर्महाउस पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा सदाशिवनगर स्थित फ्लैट पर भी पुलिस ने छापेमारी की है।

बता दें कि इस पूरे ड्रग मामले में कन्नड़ फिल्म एक्टर रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी का नाम सामने आया है। दरअसल वीरेन खन्ना और राहुल खन्ना ने रेव पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल थे। इस मामले में पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा मुख्य आरोपी है, जिसपर जांच एजेंसी की नजर है। दरअसल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने केरल के एक ड्रग एब्यूज मामले में बेंगलुरू से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जोकि कथित तौर पर कन्नड़ फिल्म एक्टर्स को ड्रग सप्लाई करता था। इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक एक करके कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स की परतें खुल रही हैं।
इससे पहले सीसीबी की टीम ने ड्रग्स रैकेट का भंड़ाफोड़ा करने के लिए बेंगलुरू स्थित पांच पब में छापेमारी की थी। यह छापेमारी शनिवार रात को की गई थी। बेंगलूरू के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप पाटिल ने बयान जारी करके कहा था कि ड्रग्स केस की जांच में हमे पता चला है कि कुछ पब से ही ड्र्ग्स मिलती थी। इसक बाद सर्च वारंट लेने के बाद इन पांच पब में छापेमारी की गई।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications