Ex Boyfriend ने जारी की ऑडियो क्लिप तो भड़कीं सना खान, कहा- मेरे पास उसकी ऐसी फोटो हैं जिनमें...

सना खान के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने दोनों की बातचीत की एक ऑडियो क्लिप जारी की थी, जिसे लेकर सना खान ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है...

नई दिल्ली। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में सना खान का अपने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस से ब्रेकअप हुआ है। ब्रेकअप के बाद सना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मेल्विन लुइस के ऊपर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद मेल्विन लुइस ने भी दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर जारी की और कहा कि सना खान ने हमेशा उनका मजाक बनाया। ऑडियो क्लिप को लेकर अब सना खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मेल्विन लुइस के ऊपर ब्लैकमेलिंग का बड़ा आरोप लगाया है।

ऑडियो क्लिप पर बोलीं सना खान- यह ब्लैकमेलिंग है...

ऑडियो क्लिप पर बोलीं सना खान- यह ब्लैकमेलिंग है...

दरअसल इस ऑडियो क्लिप में सना खान बोल रही हैं, 'मुझे तुम्हें अपमानित करना पड़ा, क्योंकि मैं पब्लिकली अच्छा फील करना चाहती थी।' अब पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में सना खान ने इस ऑडियो क्लिप पर जवाब देते हुए कहा, 'यह ब्लैकमेलिंग है...बहुत सारे लोगों को लगा कि यह फोन पर हुई बातचीत है, जिसे रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। जिस वक्त मैंने मेल्विन के साथ ब्रेकअप किया, उस वक्त मैं उसके सामने ही खड़ी थी। यह सब दो घंटे तक चला क्योंकि वो लगातार मुझे समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा था और उसने आई लव यू भी कहा।'

'उसने सोचा कि वो मेरा ब्रेनवॉश कर लेगा'

'उसने सोचा कि वो मेरा ब्रेनवॉश कर लेगा'

सना खान ने आगे कहा, 'उसने सोचा कि वो मेरा ब्रेनवॉश कर लेगा, लेकिन मैं बिल्कुल भी उसकी बकवास सुनने के मूड में नहीं थी। इसलिए, मैंने उससे कहा कि मैं ये सब बातें सार्वजनिक करने जा रही हूं, ताकि लोगों को पता चल सके कि तुमने मेरे साथ क्या किया है। ये वो लाइन थी, जो मैंने वहां उसके सामने कही।' सना खान ने यह भी आरोप लगाया कि मेल्विन ने उन्हें मारा और उस क्लिप में उन्हें रोते हुए भी सुना जा सकता है। सना खान ने कहा कि उनके पास इस बात को साबित करने के लिए कुछ तस्वीरें भी हैं।

'मेरे पास उसकी ये तस्वीरें हैं, जिनमें वो मुझे मार रहा है'

'मेरे पास उसकी ये तस्वीरें हैं, जिनमें वो मुझे मार रहा है'

मेल्विन लुइस के ऊपर आरोप लगाते हुए सना खान ने कहा, 'उस आदमी ने मुझे मारा। मेरे पास उसकी ये तस्वीरें हैं, जिनमें वो मुझे मार रहा है, मेरे सिर पर चोट है, चेहरे पर निशान हैं और मैंने अभी तक इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया है। उसने मुझे गालियां दीं, मेरे साथ मारपीट की। उस वक्त मैं रो रही थी। मैं जानती हूं कि जब मैंने कहा कि अब मैं पूरी दुनिया को बताऊंगी कि तुम कैसे इंसान हो, तब उसने वहां रिकॉर्डिंग करने शुरू की।'

मेल्विन लुइस ने जारी थी ऑडियो क्लिप

मेल्विन लुइस ने जारी थी ऑडियो क्लिप

आपको बता दें कि मेल्विन लुइस ने शुक्रवार रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए आरोप लगाया कि सना खान ने उनके रंग, उनकी त्वचा, उनके परिवार और उनकी जाति का मजाक बनाया। मेल्विन लुइस ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'तुमने मेरा मजाक उड़ाया। तुमने मेरी जाति का मजाक उड़ाया और मेरे रंग का मजाक बनाया। तुमने मेरे परिवार का भी मजाक बनाया। तुमने बेहूदा आरोपों के साथ उन सभी लोगों का मजाक बनाया, जिन्हें मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। तुमने अपनी तरफ से सबकुछ किया। मुझे उम्मीद है कि अब पब्लिकली तुम ज्यादा अच्छा महसूस कर रही होगी।'

एक साल तक डेटिंग के बाद अलग हुए सना और मेल्विन

एक साल तक डेटिंग के बाद अलग हुए सना और मेल्विन

गौरतलब है कि करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले महीने सना खान ने सार्वजनिक तौर पर बताया कि वो और मेल्विन अब अलग हो चुके हैं। सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप को लेकर एक लंबा सा नोट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने मेल्विन को धोखेबाज और झूठा इंसान बताया। सना खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये आदमी बहुत गंदा है और दुर्भाग्य से मुझे इसकी हकीकत का पता चलने में एक साल लगा क्योंकि मैं उसके ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा करती थी।'

'वो बहुत बड़ा झूठा और धोखेबाज इंसान है'

'वो बहुत बड़ा झूठा और धोखेबाज इंसान है'

सना खान ने इस पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपने लिए ये फैसला लिया है। वो एक बहुत बड़ा धोखेबाज और झूठा इंसान है और अपने आप को मशहूर करने के लिए वो लगातार सबके साथ यही करता है।' आपको बता दें कि सना खान बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। सना खान ने हल्ला बोल, जय हो और वजह तुम हो जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+