शादी के बाद शौहर मौलाना अनस सईद संग लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं Sana Khan, यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली। पूर्व एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सना खान ने हाल ही में निकाह किया है। सना ने गुजरात में मौलाना मुफ्ती अनस सईद के साथ निकाह किया है। उनका ससुराल में काफी ख्याल रखा जा रहा है। वह इंस्टाग्राम स्टोरीज में शादी के बाद की जिंदगी से जुड़ी बातें बताती रहती हैं। उन्होंने बिरयानी की तस्वीर शेयर कर लिखा कि उनकी सास ने उनके लिए बिरयानी बनाई है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सना शादी के बाद पति के साथ कार राइड पर निकली हैं।

वीडियो में खुश नजर आ रही हैं सना

वीडियो में खुश नजर आ रही हैं सना

इस वीडियो में सना को काफी खुश देखा जा सकता है। अनस गाड़ी चला रहे हैं, जबकि सना वीडियो बना रही हैं। सना ने हाल ही में अपने निकाह की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अल्लाह की खातिर एक-दूसरे को पसंद किया। अल्लाह की खातिर एक दूसरे से निकाह किया। अल्लाह हमें इस दुनिया में एक करके रखे। और हमें जनाह में फिर से मिलाए।' सना ने अपनी पोस्ट के अंत में अरबी में एक दुआ भी लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम में भी बदलाव कर लिया है। अब सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सईद सना खान कर लिया है।

Recommended Video

    Sana Khan ने मौलाना Mufti Anus से किया निकाह, देखें तस्वीरें | वनइंडिया हिंदी
    अनस ने लिखा था रोमांटिक नोट

    अनस ने लिखा था रोमांटिक नोट

    वहीं अनस ने शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'और तुम अपने रब की कौन कौन सी नैमतों को झुठलाओगे, अहमदुल्लाह। मेरे जीवन में होने और इसे एक खूबसूरत यात्रा बनाने के लिए धन्यवाद। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आशा है कि आपके साथ एक शांतिपूर्ण और आनंदमय निकाह का जीवंत आनंद व्यतीत करूं। हमेशा आपका... हैपिली मैरिड।' मेहंदी की तस्वीर शेयर कर सना ने लिखा, 'अगर मेरा इश्क इतना पाक ना होता तो मेरी मेहंदी का कलर इतना डार्क ना होगा।'

    पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

    पिछले महीने छोड़ा था बॉलीवुड

    पिछले महीने 8 अक्टूबर को सना खान ने एक पोस्ट लिखकर शोबिज की दुनिया को छोड़ने की जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहते हुए एक सवाल किया था कि 'क्या इंसान का इस दुनिया में आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए?'

    अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

    अपनी पोस्ट में ही दिया था सवाल का जवाब

    इसका जवाब उन्होंने इसी पोस्ट में देते हुए लिखा कि 'सवाल का जवाब जब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि ये जिंदगी दरअसल मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो तब होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए, बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे... इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुक्म पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।'

    VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+