किसान आंदोलन: प्रदर्शन स्थल पर पक्के मकान को लेकर बोला संयुक्त किसान मोर्चा- नहीं होना चाहिए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 106 दिनों से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान धरने पर बैठे हैं। इस दौरान दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने पक्का निर्माण करना शुरू कर दिया। आंदोलनरत किसानों के पक्के मकान बनाने की खबरें और इसकी तस्वीरें मीडिया में आने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने इस पर सफाई दी है। किसान मोर्चा ने धरनास्थल पर पक्के निर्माण को गलत बताया है।

Farmers Protest

किसानों के धरने को लेकर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा मिलकर बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 12 मार्च को पंजाब की 32 किसान यूनियनों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थलों पर किसी भी तरह का स्थायी निर्माण नहीं करना चाहिए।

15 मार्च को बड़ा कार्यक्रम
मोर्चा ने बताया कि हमारे कई सारे नेता असम, पश्चिम बंगाल में चुनाव हो रहे हैं, वहां बीजेपी को दंडित करने का एक नारा लेकर गए हुए हैं। इसके साथ ही हम दिल्ली की सीमाओं पर अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 15 मार्च को देश की 10 ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश में कॉरपोरेट और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ कार्यक्रम करेंगे। देशभर में जगह-जगह किसान पीएम मोदी के नाम मांग पत्र देंगे जिसमें तीन कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही तेल की बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग भी होगी।

Recommended Video

    Kisan Andolan: BJP सासंद Sakshi Maharaj बोले- वो लोग किसान नहीं, खालिस्तानी हैं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+