'आपातकाल एक गलती थी, खुद इंदिरा गांधी ने इस बात को माना था', कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने क्यों कहा ऐसा?
Rajya Sabha MP P Chidambaram: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने कहा है कि आपातकाल एक गलती थी और इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खुद स्वीकार किया था। पी चिदंबरम का ये बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
इस महीने की शुरुआत मेंNDA के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आपातकाल की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए 'संविधान हत्या दिवस' मनाने की घोषणा की। इस फैसले ने विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- 'संविधान हत्या दिवस' को लेकर उद्वव की शिवसेना और एनसीपी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष
पी चिदंबरम ने पूछा- 50 साल बाद आपातकाल पर बहस का क्या मतलब है?
न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में पी चिदंबरम ने कहा, "भाजपा 18वीं या 17वीं सदी में वापस क्यों नहीं जा रही है? आज रहने वाले 75 प्रतिशत भारतीय 1975 के बाद पैदा हुए हैं। आपातकाल एक गलती थी और इसे इंदिरा गांधी ने स्वीकार किया था। हमने संविधान में संशोधन किया है ताकि आपातकाल इतनी आसानी से न लगाया जा सके।"
पी चिदंबरम पूछा कि 50 साल बाद आपातकाल के सही और गलत होने पर बहस करने का क्या मतलब है? हमने पहले ही 'अतीत से सबक सीखा गया है।भाजपा को अतीत को भूल जाना चाहिए। हमने अतीत से सबक सीखा है।"
ये भी पढ़ें- संविधान हत्या दिवस के हवाले कांग्रेस पर कटाक्ष, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात
विपक्ष के अन्य नेताओं ने 'संविधान हत्या दिवस' पर क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले 10 सालों में आपकी सरकार ने हर दिन "संविधान हत्या दिवस" मनाया है। आपने हर पल देश के हर गरीब और वंचित वर्ग का स्वाभिमान छीना है।"
केंद्र की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, भाजपा अपनी जनविरोधी नीति से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। उनकी आलोचना की गई है। इंदिरा गांधी एक बार हार गईं और वह प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में वापस आईं। तो वह अध्याय इतिहास का सिर्फ एक पन्ना था और सालों बाद, भाजपा अपनी जनविरोधी नीति, आपदाओं और देश की खराब स्थिति से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, वे यह पुराना कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications