Samvidhan Hatya Diwas: बीजेपी पर भड़के खरगे, 'आज अघोषित आपातकाल, मीडिया से बात भी नहीं करते महाशय'
Samvidhan Hatya Diwas: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बीजेपी की ओर से पूरे देश में 'संविधान हत्या दिवस' मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय लोकतंत्र का यह काला अध्याय है। देश उन महान हस्तियों का शुक्रगुजार है जिन्होंने आपातकाल के विरोध में संघर्ष किया था। बीजेपी के कई और सीनियर नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आपातकाल के पुराने दिनों को याद किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में आज अघोषित आपातकाल है। खरगे ने पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला है।
Samvidhan Hatya Diwas: खरगे ने बीजेपी पर किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा, 'बीजेपी अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए संविधान हत्या दिवस मनाने का नाटक कर रही है। आपातकाल खत्म हो गया, लेकिन आज देश में अघोषित आपातकाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज देश में संविधान संकट में है। आपातकाल के 50 साल पूरे होने के बाद उसकी याद दिला रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: 'संविधान की हत्या, लोकतंत्र की गिरफ्तारी,' आपातकाल की 50वीं बरसी पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
आपातकाल की याद दिलाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने PM Modi को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उन्होंने हमेशा मीडिया से बात की है। आज महाशय (पीएम मोदी) मीडिया से बात नहीं करते हैं। सवाल पहले से तय होते हैं और वही पूछे जाते हैं। बीजेपी के पूर्वजों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है। इनके पूर्वजों ने बाबा साहेब का अपमान किया था। रामलीला मैदान में संविधान जलाई गई थी। भ्रष्टाचार, नोटबंदी और काले धन पर यह सरकार बुरी तरह से विफल रही है।' खरगे ने कहा कि कांग्रेस एक साल से संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है और हमारी सफलता से बीजेपी डर गई है।
यह भी पढ़ें: Samvidhan Hatya Diwas: संविधान हत्या दिवस के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस को याद दिलाई आपातकाल के काले अध्याय की
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग से पहले पीएम मोदी और सभी मंत्रियों ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर दो मिनट का मौन रखा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने आपातकाल से संबंधित प्रस्ताव भी पास किया है।












Click it and Unblock the Notifications