Samsung Phones: सैमसंग के इस मोबाइल फोन को लेकर हाई लेवल का रिस्क! केंद्र ने दी चेतवानी, जानिए बड़ी वजह
साउथ कोरिया की सेलफोल निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने कम्युनिकेशन डिवाइस के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है। मोबाइल फोन कंपनी ने हाल ही में वियतनाम में अपनी A-सीरीज के तहत तीन नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। जिनमें Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G मॉडल शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy फोन को लेकर केंद्र सरकार ने एक चेतावानी दी है। जिसमें उभोक्ताओं को अपने फोन के ओएस और सुरक्षा प्रणालियों को तुरंत अपडेट करने का आग्रह किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक चेतावनी जारी की है। जिसमें साइबर हमलों और हैकिंग से खुद को बचाने के लिए यूजर्स से अपने सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन को बचाने के लिए सुरक्षा सिस्टम और ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को अपडेट करने के लिए कहा गया है।

CERT-In के बयान के बाद केंद्र सरकार ने सभी सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें जिसमें नए और पुराने दोनों मॉडलों के लाखों सैमसंग गैलेक्सी फोन की सिक्योरिटी अपडेट को कहा गया है।
एडवाइजरी में कहा गया कि कुछ सैमसंग फोन सुरक्षा के दृष्ठ से उच्च जोखिम वाले हैं। इन फोन के यूजर्स को जल्द से जल्द अपने ओएस के फर्मवेयर को अपडेट करने की आवश्यकता है।
CERT ने अपनी अधिसूचना में कहा, "सैमसंग उत्पादों में कई कमजोरियां बताई गई हैं जो एक हैकर को लागू सुरक्षा प्रतिबंधों को बायपास करने, संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने और लक्षित सिस्टम पर मनमाना कोड निष्पादित करने की अनुमति दे सकती हैं।"
एजेंसी ने कहा कि इन फोन में जोखिम ओएस के स्मार्टमैनेजरसीएन घटक में अनुचित एक्सेस कंट्रोल दोष के कारण है। इसका समाधान यह है कि आप अपने सैमसंग गैलेक्सी फोन में उचित सुरक्षा अपडेट लागू करें।
CERT सलाह नजरअंदाज करने पर क्या होगा?
अगर सैमसंग गैलेक्सी फोन यूजर्स सीईआरटी-इन के निर्देशानुसार अपनी सुरक्षा और ओएस को अपडेट नहीं करते हैं तो उन्हें कई जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र ने अपनी चेतावनी में निम्न जोखिम का जिक्र किया गया है...
- मोबाइल फोन का गुप्त कोड (सिम पिन) चोरी हो सकता है।
- निजी एआर इमोजी फाइलों में सेंध
- फोन की फाइलों की जासूसी
- महत्वपूर्ण डेटा का चोरी
- फोन हैकिंग की संभावना












Click it and Unblock the Notifications