संबित पात्रा का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव, डिस्चार्ज होने के बाद बोले- 'पार्टी ने मां की तरह मेरी चिंता की'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को उनका कोरोना का टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, हालांकि नियमों के अनुसार अभी उन्हें कुछ दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर अपनी हालत में सुधार की जानकारी दी है, उन्होंने पार्टी के समर्थन और लोगों की दुआओं का भी धन्यवाद किया है।

Sambit Patra coronavirus test came negative after being discharged said party cares for me like mother

संबित पात्रा ने ट्वीट में लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल से मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूं। सम्पूर्ण रूप से ठीक होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आप सभी को आपके आशीर्वाद के लिए मेरा दंडवत् प्रणाम।' अपने एक अन्य ट्वीट में संबित ने बीजेपी का भी शुक्रिया करते हुए लिखा, 'मेरे बीमारी में मेरी पार्टी बीजेपी ने जिस प्रकार से एक 'माँ' के रूप में मेरी चिंता की ..पार्टी का नेतृत्व परछाईं बन सदैव मेरे साथ खडा रहा ..मैं आज निसंकोच भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को कहना चाहूंगा #पार्टी_ही_मेरा_परिवार है। बीजेपी को कोटिशः प्रणाम।'

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मई के अंत में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनका कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है और अब वह स्वस्थ हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले संबित समय-समय पर अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते रहते हैं, पिछले महीने 30 मई, 2020 को पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर संबित पात्रा ने अस्पताल से ही ट्वीट कर पार्टी और पीएम मोदी को बधाई दी थी।

Sambit Patra coronavirus test came negative after being discharged said party cares for me like mother

यह भी पढ़ें: VIDEO: कोरोना के फिक्र को डांस में उड़ाते नजर आए अस्‍पताल में भर्ती दिल्‍ली के दारोगा साहब

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+