एक्ट्रेस संभावना सेठ का सनसनीखेज खुलासा- मेरे पिता को अस्पताल स्टाफ ने रस्सियों से बांध रखा था
संभावना सेठ ने हॉस्पिटल को भेजा नोटिस, बोलीं- मेरे कोविड संक्रमित पिता को रस्सियों से बांधकर रखा गया
मुंबई, 31 मई: अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता का कुछ दिन पहले निधन गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। संभावना ने पिता की मौत के बाद कहा था कि अगर सही से इलाज मिलता तो उनके पिता को बचाया जा सकता था। संभावना ने अब अस्पताल पर अपने पिता के इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। संभावना ने अस्पताल को कानूनी नोटिस भेजा है।

अस्पताल में पिता को बांध कर रखा गया
संभावना सेठ के पिता को 30 अप्रैल को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दस दिन वो यहां भर्ती रहे थे। 9 मई को उनका निधन हो या। संभावना ने अब अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई का मन बनाया है। संभावना ने कहा है कि उन्होंने हॉस्पिटल में मरीज की देखभाल ना करना और गैर जिम्मेदाराना रवैए के लिए लीगल नोटिस भेजा है। संभावना का कहना है कि जब मेरे पिता हॉस्पिटल में एडमिट थे तो मेरा भाई उन्हें देखने गया था। वो ये देखकर चौंक गया कि उनको अस्पताल बांधकर रखा गया था। मेरे पापा के दोनों हाथ बेड बांध रखे थे। इसके बाद भाई ने मुझे कॉल किया तो मैं भी मुंबई से दिल्ली पहुंची।

मैंने भी देखे पिता के बंधे हुए हाथ-पैर
संभावना का कहना है कि जब वह दिल्ली पहुंचीं और अस्पताल जाकर पिता को देका तो उनके हाथ और पैर बेड से बंधे थे। मुझे बताया गया कि ऐसा इसलिए किया है कि वह ऑक्सीजन ना हटा दें। मैंने इसका वीडियो भी बनाने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने मुझे रोक दिया। जिस तरह से अस्पताल में पिता के साथ किया गया है, उसको लेकर मेरे कुछ सवाल हैं जिनके जवाबों के लिए मैंने हॉस्पिटल को ये नोटिस भेजा है।

उनको कोरोना नहीं, सिस्टम ने मारा
पिता की मौत के तीन दिन बाद संभावना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए गुस्से का इजहार किया था। संभावना ने अस्पतालों में फैली अव्यवस्था और चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लिखा था, मेरे पिता को बचाया जा सकता है। उनकी मौत के लिए सिर्फ कोरोना वायरस जिम्मेदार नहीं है। अव्यवस्था ने उनको मार डाला है।












Click it and Unblock the Notifications