पिता मुलायम और चाचा शिवपाल की आगरा में गैरमौजूदगी के बीच सपा के शहंशाह बनकर उभरे अखिलेश यादव

मुलायम-शिवपाल की गैरमौजूदगी के बीच सपा के शहंशाह बने अखिलेश

Recommended Video

    Akhilesh Yadav declared SP president, Mulayam Yadav didn't attend convention | वनइंडिया हिंदी

    आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अखिलेश को इस बार अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव से भी समर्थन मिला। बता दें कि आगरा में समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में ना तो मुलायम आए, ना शिवपाल फिर भी तीनों के बीच अब तनातनी का माहौल लगभग खत्म हो चुका है। बुधवार को अखिलेश ने आगरा में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि उन्होंने चाचा शिवपाल को फोन किया था। शिवपाल ने उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है। गौरतलब है कि अखिलेश अगले 5 साल तक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। आजम खान, किरणमय नंदा, प्रोफेसर राम गोपाल यादव समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे।

    पिता मुलायम और चाचा शिवपाल की आगरा में गैरमौजूदगी के बीच सपा के शहंशाह बनकर उभरे अखिलेश यादव

    इस दौरान अखिलेश भारतीय जनता पार्टी पर जम कर बरसे। अखिलेश ने कहा कि वो भाजपा का पर्दाफाश करेंगे। अखिलेश ने कहा कि वो पार्टी को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते लोगों को बहुत दिक्कत हुई। अखिलेश ने कहा कि उन्हें नेता जी (मुलामय सिंह) ने आशीर्वाद दिया है।

    अखिलेश ने कहा कि नेता जी (मुलायम) ने हम सब को आशीर्वाद दिया है। अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से GST की व्यवस्था बनाई गई है, उससे उद्योगों का दिक्कत हो रही है। नौजवान की नौकरी GST और नोटबंदी चली गई। अखिलेश ने आह्वान किया कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में और आगे बढ़ेंगे। देश भर में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जो हालात है वो किसी से छिपी से नहीं है।

    पिता मुलायम और चाचा शिवपाल की आगरा में गैरमौजूदगी के बीच सपा के शहंशाह बनकर उभरे अखिलेश यादव

    इससे पहले बुधवार को अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस के साथ दोस्ती बरकरार रहेगी लेकिन पार्टी निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+