यहां भाजपा प्रत्याशी पर टूटा 'समाजवादियों' का कहर

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर भी जानलेवा हमला बोला गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। थाने में भाजपा नेता की पिटाई के बाद शमसाबाद गरमा गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने थाना घेर लिया।
हंगामा बढ़ता देख तमाम आला अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों तक चले हंगामे के बाद एसपीआरए ने एसओ को हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इतनी कोशिशों के बाद धरना समाप्त हुआ।
प्रत्याशी को मिलती थी धमकी -
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने रविवार शाम पत्रकार वार्ता में आशंका जताई थी कि संभावित हार से बौखलाई सपा लगातार उनको धमकियां दे रही है। हमले की साजिश रची जा रही है। हालांकि पलिस ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद उपद्रवियों के हौंसला बढ़ा वे घटना को अंजाम देने का मौका ढूंढने लगे।
यह भी पढ़ें - इस बात पर चुप क्यों प्रियंका
बाबूलाल के पहुंचते ही दबंग ने अपने समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया। बाबूलाल को जमकर पीटा। वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। थाने में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
बाद में दबंग अपने साथियों के साथ भाग निकला। इधर, सूचना मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने को घेर लिया और कई घंटे तक हंगामा और नोकझोंक होती रही। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, एसपीआरए पूर्वी केपी यादव और सीओ मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि शमसाबाद थाने में भाजपा नेताओं और दूसरे पक्ष का विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। घटना से दोनों दलों के समर्थकों में तनाव है।












Click it and Unblock the Notifications