फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की शनिवार शाम एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन रूम में रखा है। पिछले दिनों भी उन्हें शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था। इस महीने में यह दूसरी बार है जब उनकी तबीयत खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

samajwadi party leader Mulayam Singh Yadav admitted to Gurugrams Medanta hospital

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके तीन दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज शाम एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।

इस दौरान सपा अध्यक्ष और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव और भाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने टि्वट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने मुलायम सिंह को कुंभ की पुस्तक और पुष्प भेंट कर जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+