अल कायदा नेटवर्क तोड़ने में गुजरात ATS की मिली बड़ी सफलता, कौन है शमा परवीन जिसे बेंगलुरु से किया गया गिरफ्तार?
Sama Parveen: अल कायदा के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गुजरात ATS ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ATS की टीम ने कर्नाटक के बेंगलुरु से 30 साल की शमा परवीन को गिरफ्तार किया है, जो आतंकी संगठन अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की मुख्य महिला सदस्य बताई जा रही है।
शमा परवीन लंबे समय से इस मॉड्यूल को चला रही थी और अलग-अलग राज्यों में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही थी। इस गिरफ्तारी से न केवल आतंकी संगठन की साजिशों पर बड़ा झटका लगा है बल्कि जांच एजेंसियों को भी कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शमा कर्नाटक की रहने वाली है और अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही थी।

महिला आतंकी कर रही थी पूरा नेटवर्क ऑपरेट
गुजरात ATS के अधिकारियों के मुताबिक शमा परवीन अल कायदा के टेरर मॉड्यूल को संभाल रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह इस नेटवर्क के जरिए कई राज्यों में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रही थी। फिलहाल ATS उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
पहले हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
इससे पहले इसी मॉड्यूल से जुड़े चार और आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से दो को गुजरात से, एक को नोएडा से और एक को दिल्ली से पकड़ा गया था। अब शमा परवीन की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े और राज खुलने की संभावना है।
गुजरात ATS की पुष्टि
गुजरात ATS के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि शमा परवीन को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अल कायदा के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है और आगे की जांच जारी है।
उन्होंने बताया,"22 जुलाई को अल कायदा से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आतंकियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सोशल मीडिया पर 'strangers_nation02', 'Strangers Of The Nation' और 'Strangers Of The Nation 2' नाम के अकाउंट्स के जरिए अल कायदा से जुड़ी सामग्री साझा की जा रही थी। एटीएस ने जांच के बाद बेंगलुरु से शमा परवीन नाम की महिला को गिरफ्तार किया, जो इन अकाउंट्स को संचालित कर रही थी। शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और बीकॉम ग्रेजुएट है। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह कई पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क में थी।"
#WATCH | Ahmedabad: Gujarat ATS arrested a woman, Shama Parveen (30) from Bengaluru, who was associated with Al Qaeda.
ATS DIG Sunil Joshi says, "... On 22 July, four accused were arrested who were associated with Al Qaeda. During the interrogation of these terrorists, we got to… pic.twitter.com/oyqJdeO8v5
— ANI (@ANI) July 30, 2025
ये भी पढ़ें: पुंछ में लश्कर के मंसूबों पर फिरा पानी, सेना ने Operation Shivshakti चला कर आतंकी नेटवर्क पर की दोहरी चोट












Click it and Unblock the Notifications