सलविंदर सिंह ने कबूले ड्रग तस्करों के साथ संबंध
नई दिल्ली। पठानकोट के एयरफोर्स के बेस स्टेशन पर आतंकवादी हमले में पंजाब के एसपी सलविंदर सिंह का सच सामने आ गया है। एनआईए से चल रही पिछले छह दिन की पूछताछ में यह साफ हो गया है कि सलविंदर सिंह के ड्रग तस्करों से संबंध थे। पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि सलविंदर सिंह ड्रग तस्करों के साथ लंबे समय से मिले हुए थे जिसके चलते उन्हें बड़ी कमाई होती थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह पठानकोट के आतंकियों के साथ मिले हुए थे या नहीं।

माना जा रहा है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट के बाद यह बात सामने आ सकती है कि सलविंदर सिंह ने आतंकियो की मदद की थी या नहीं। सलविंदर सिंह की कार को जबरन कब्जा किया गया था या उन्होंने खुद आतंकियों की मदद की थी यह इस पूछताछ के बाद साफ होगा। सलविंदर सिंह के साथ उसका मित्र ज्वेलर राजेश कुमार भी साथ था।
इसके पीछे का राज यह है कि जब सलविंदर सिंह ड्रग तस्करों के साथ डील करने जाता था तो उसे हीरे की ज्वेलरी मिलती थी जिसकी पहचान के लिए राजेश कुमार उसके साथ रहता था। एसपी सलविंदर सिंह पर पठानकोट हमले के बाद से ही शह की सुई गहरा गयी थी। उनके कुक, ड्राइवर से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications