बड़बोले सलमान के बिगड़े बोल, सुप्रीम कोर्ट-चुनाव आयोग का उड़ाया मजाक

salman khurshid
नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बड़बोलेपन का उदाहरण तो हमने कईबार देखा है, लेकिन विदेशी जमीन पर अपने बयान से देश को शर्मिदा करने का उनका वाकया उन के लिए नया है। देश के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने लंदन में कुछ ऐसा कहा जिसकी उम्मीद देश के वरिष्ठ पद पर बैठे एक मंत्री से नहीं की जा सकती है।

सलमान खुर्शीद ने देश क सर्वोच्च अदालत और चुनाव आयोग का मजा क उड़ाया। लंदन में खुर्शीद ने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देश ऐसे होते हैं, जिसपर चलने से पार्टी का चुनाव हारना तय है। क्योंकि जीतने का तो सवाल ही नहीं उठता। लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत में सर्वोच्च न्याालय और चुनाव आयोग बहुत ज्यादा निर्देश देते हैं।

Did You Know: सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर 71 लाख की हेराफेरी के आरोप है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव आयोग ये तय करते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान किस शब्द का इस्तेमाल करेंगे और किसका नहीं। ऐसा लगता है मानों वह कह रहे हों कि आप कुछ भी ऐसा नहीं बोलें या कुछ भी ऐसा नहीं करें जिससे चुनाव जीत सकें।

वो इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की। सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए खुर्शीद ने कहा कि सांसदों को निर्देश देने की बजाय सुप्रीम कोर्ट अपना काम ठीक से करे। उन्होंने कहा कि भारत में कोर्ट सारे फैसले करते हैं और कोर्ट यह भी तय करता है कि किस व्यक्ति को संसद होना में चाहिए और किसको नहीं। सलमान खुर्शीद का ये बयान अब उनके लिए मुसिबत बन गया है। विरोधी दल इसे देश का अपमान करार दे रहे है तो वहीं कांग्रेस नेता इस पर किसी भी तरह की चिप्पणी करने से बच रहे हैं।

Did You Know: सलमान खुर्शीद का ट्रस्ट, जो कि उनके नाना और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन की याद में बना था, वो विकलांग कल्याण के नाम पर सरकारी ग्रांट हड़पने के लिए जालसाजी में लिप्त है। उनपर 71 लाख की हेराफेरी का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+