दुबई के रेस्त्रां में प्लेट तोड़ती दिखीं सलमान खान की बहन अर्पिता, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अर्पिता दुबई के एक रेस्त्रां में ढेर सारी प्लेटों को तोड़ते हुए देखी जा रही हैं। ये प्लेटें अर्पिता अकेली नहीं बल्कि अपनी सहेलियों के साथ तोड़ रही हैं। इस वीडियो पर जहां कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग अर्पिता की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। ये वीडियो पहले अर्पिता ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरीज में शेयर किया था। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ग्रीक संस्कृति में क्यों तोड़ी जाती हैं प्लेट?

ग्रीक संस्कृति में क्यों तोड़ी जाती हैं प्लेट?

इसके साथ ही अर्पिता ने अपने बेटे आहिल का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो भी प्लेट तोड़ते हुए देखा जा सकता है। दरअसल प्लेट तोड़ने को ग्रीक संस्कृति में अच्छा माना जाता है। दुबई जाने पर अर्पिता खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने दुबई के इस ग्रीक रेस्त्रां में प्लेट तोड़ते हुए अपनी सहेलियों के साथ जमकर मस्ती की। सभी ने साथ में मिलकर प्लेटें तोड़ीं। ग्रीक लोगों के रीति रिवाजों में प्लोटों को तोड़ना शामिल है, ऐसा करना एक नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह रिवाज खासतौर पर शादियों के दौरान किया जाता है।

प्लेट तोड़ते हुए अर्पिता ने डांस भी किया

प्लेट तोड़ते हुए अर्पिता ने डांस भी किया

रेस्त्रा में अर्पिता ने दोस्तों के साथ खूब डांस भी किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के एक अकाउंट से भी शेयर किया गया है। अर्पिता ने अपने बेटे आहिल से भी प्लेटें तुड़वाई हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, 'ये फालतू में पब्लिसिटी का दिखावा कर रही है और बता रही है कि ये सलमान की बहन है। वैसे तो कोई पहचानता भी नहीं है इसको।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इतना फालतू पैसा आ रहा है तो गरीबों को दान दे दें ऐसे बरबाद क्यों कर रही हो।'

अर्पिता-आयुष ने एक दूसरे को दी थी बधाई

अर्पिता-आयुष ने एक दूसरे को दी थी बधाई

बता दें हाल ही में अर्पिता को शादी की सालगिराह के मौके पर पति आयुष शर्मा ने खास तरीके से विश किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में आयुष ने कहा था, 'साहगिराह मुबारक हो मेरी प्यार अर्पिता शर्मा... हमारी शादी को छह साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको उससे भी पहले से जानता हूं। आपके जैसा पार्टनर पाकर धन्य हूं.. लव यू ऑलवेज।' वहीं अर्पिता ने आयुष के लिए पोस्ट लिखते हुए कहा था, 'मेरे दोस्त होने से लेकर मेरे पति होने तक, मैं उस सफर को संजोती हूं जिसे हम साथ मिलकर तय करते हैं। मुझे खुशी है कि हमने 6 साल पहले अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ जोड़ा। सालगिराह मुबारक हो मेरे प्यार। पहली बार हम साथ में जश्न नहीं मना रहे हैं, लेकिन मैं आपकी हर उस चीज से खुश हूं जो आप सबसे अच्छा कर रहे हैं। एकता, खुशी, गपशप, झगड़े, मतभेदों के कई और वर्ष... मैं आपको याद कर रही हूं और आपसे प्यार करती हूं आयुष शर्मा।'

दो बच्चों की मां हैं अर्पिता

दो बच्चों की मां हैं अर्पिता

आपको बता दें सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के दो बच्चे हैं। उन्होंने साल 2016 में बेटे आहिल को और साल 2019 में बेटी आयत को जन्म दिया था। आयुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। इससे पहले उनकी फिल्म 'लवयात्रि' रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+