रिलीज के चंद मिनटों बाद ही सोशल मीडिया पर लीक हुई सलमान खान की फिल्म 'राधे', फैंस भड़के

नई दिल्ली, मई 14: सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज हो गई। लेकिन रिलीज होने के बाद सलमान खान और फिल्म के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि फिल्म रिलीज के चंद मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई। 'राधे' रिलीज के चंद घंटों बाद ही तमिलरॉकर्स और टेलीग्राम जैसी कई पायरेसी वेबसाइटों पर HD क्वालिटी में उपलब्ध करा दी गई। कई वेबसाइटों पर फिल्म के पायरेटेड वर्जन को मुफ्त में देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।

रिलीज से पहले सलमान ने पायरेसी को लेकर कही थी ये बात

रिलीज से पहले सलमान ने पायरेसी को लेकर कही थी ये बात

सलमान ने रिलीज से पहले एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों से कहा था कि वे पायरेसी से दूर रहें क्योंकि फिल्म बनाने में कड़ी मेहनत लगती है। सलमान ने कहा था, "एक फिल्म कई लोगों की मेहनत से बनती है। हमें बहुत दुख होता है, जब कुछ लोग पायरेसी करके फिल्म देखते हैं। उन्होंने कहा था, आप सबसे कमिटमेंट चाहिए कि फिल्म का लुत्फ उठाएं, लेकिन सही प्लेटफॉर्म पर तो इस ईद होगा ऑडियंस का कमिटमेंट, नो पायरेसी इन एंटरटेनमेंट।

फिल्म के लीक होने के बाद सलमान खान के फैंस भड़क गए

फिल्म के लीक होने के बाद सलमान खान के फैंस भड़क गए

फिल्म में सलमान एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में हैं

फिल्म में सलमान एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में हैं

प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'राधे' में सलमान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में हैं, वहीं, विलेन बने रणदीप हुड्डा गोवा के हिंसक और सनकी स्वभाव वाले ड्रग माफिया का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में गोविंद नामदेव, सुधांशु पांडे और गौतम गुलाटी भी हैं। 'राधे' को सोहेल खान, सलमान खान और अतुल अग्निहोत्री ने मिलकर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+