सलमान की फिल्‍म 'भारत' का जबरदस्‍त क्रेज, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जबरा फैन ने बुक कराया पूरा थियेटर

मुंबई। सलमान खान के फैंस की दीवानगी उनके सिर चढ़ कर बोलती है। तभी तो भाईजान की एक झलक पाने के लिए घंटो लाइन लगाकर लोग उनकी मूवी के टिकट खरीदते हैं। सलमान की आने वाली फिल्‍म भारत ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। सलमान के एक फैन ने उनकी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया। डेक्कन क्रोनिकल में छपी खबर की मानें तो आशीष सिंघल नाम के एक फैन ने रिलीज के पहले दिन 'भारत' का फर्स्ट शो देखने के लिए नासिक में पूरा थिएटर बुक कर लिया। इस क्रेजी कारनामे के बाद आशीष चर्चा में आ गए हैं।

भारत में अलग-अलग गेटअप में नजर आएंगे सलमान

भारत में अलग-अलग गेटअप में नजर आएंगे सलमान

भारत फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म में यंग सर्कस चैंपियन से लेकर 60 साल बूढ़े शख्स तक के रोल को सलमान खान ने किया है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का न‍िर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

इन दिनों प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं सलमान-कटरीना

इन दिनों प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं सलमान-कटरीना

सलमान खान और कटरीना इस फिल्म के प्रमोशन में इन द‍िनों व्यस्त हैं। फिल्म में कटरीना कैफ भी यंग और ओल्ड एज में नजर आने वाली है। फिल्म के गाने पहले ही सुपरह‍िट हो गए हैं। फैंस को सलमान खान की इस मूवी के र‍िलीज का इंतजार है।

ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है

ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म 'भारत' का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित तथा निर्देशित है और इस साल 5 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+