ICU में भर्ती इस एक्टर के पास नहीं थे इलाज के पैसे, सलमान ने भरा मेडिकल बिल तो कश्मीरा ने कही ये बात

ICU में भर्ती इस एक्टर के पास नहीं थे इलाज के पैसे, सलमान ने भरा मेडिकल बिल तो कश्मीरा ने कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) हमेशा ही इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार सलमान खान ने आईसीयू में भर्ती 'मेहंदी' एक्टर फराज खान (Faraaz Khan) के सारे मेडिकल बिल को चुका दिया है। ये जानकारी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। फराज खान (ailing actor Faraaz Khan) के परिवार वालों ने एक्टर के इलाज के लिए पैसे मांगे थे, उन्होंने कहा था कि उनके पास अभिनेता का इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। फराज खान के परिवार के मदद मांगने के बाद सलमान ने उनके सारे हॉस्पिटल के खर्च की जिम्मेदारी उठायी है।

salman khan

कश्मीरा शाह ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

कश्मीरा शाह ने सलमान खान की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''आप (सलमान खान) सच में एक ग्रेट इंसान हो। फराज खान और उनके मेडिकल बिल्स का ध्यान रखने के लिए शुक्रिया आपका। 'फरेब' ऐक्टर फराज खान क्रिटिकल कंडिशन में थे और सलमान इस वक्त उनके साथ खड़े हुए हैं और उनकी मदद की जैसे वह कई लोगों की करते हैं। मैं उनकी सच्ची प्रशंसक हूं और हमेशा रहूंगी। अगर लोगों को मेरा पोस्ट नहीं पसंद आता है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपके पास मुझे अनफॉलो करने की चॉइस है। मेरा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं जितने लोगों से मिली हूं वह उनमें से सबसे सच्चे इंसान सलमान खान हैं।''

कश्मीरा शाह बिग बॉस में भी आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

25 लाख रुपये की जरूर थी फराज खान को

रिपोर्ट के मुताबिक फराज खान न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत थी। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों से फराज की मदद करने की अपील की थी। फराज फिलहाल बेंगलुरु के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका परिवार इलाज के लिए फंड जुटाने की कोशिश में लगा था। अब कश्मीरा शाह ने दावा किया है कि उनके सारे मेडिकल बिल सलमान खान के भर दिए हैं।

फराज खान की बात की जाए तो 'मेहंदी' में रानी मुखर्जी के साथ वो काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह फरेब फिल्म में भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+