सलमान खान ने सफेद कुर्ते-पजामे में लाल किले के सामने दौड़ाई साइकिल, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सामने आ है, जिसमें खान लाल किले के सामने साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता पाजामा पहने सलमान साइकिल चला रहे हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मंगलवार को शेयर किया। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पर्यावरण के लिए चलाई साइकिल
वीडियो के साथ-साथ सलमान साइकलिंग के फायदे और प्रदूषण के बारे में बता रहे हैं। सलमान वीडियो में कह रहे हैं, वातावरण, प्रदूषण, सेहत और कंफर्ट के लिए साइकलिंग जरूरी है।
वायरल हो रहा वीडियो
सलमान खान वीडियो के जरिए समाज को प्रदूषण फ्री बनाने का संदेश दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैन्स को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करने के कुछ घंटे के भीतर इस पर लाखों लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

दबंग-3 में दिखेंगे सलमान
सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म के बाद सलमान खान जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट होंगी।












Click it and Unblock the Notifications