सलमान खान के जीजा ने बिना हेलमेट चलाई स्कूटी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आयुष शर्मा 'लवरात्रि' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे, जिसके लिए उन्होंने प्रमोशन का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने वडोदरा गए आयुष को ट्रैफिक पुलिस का सामना करना पड़ गया।

वडोदरा। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आयुष शर्मा 'लवरात्रि' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगे, जिसके लिए उन्होंने प्रमोशन का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने वडोदरा गए आयुष को ट्रैफिक पुलिस का सामना करना पड़ गया। नियम तोड़ने के लिए वडोदरा की ट्रैफिक पुलिस ने आयुष शर्मा का चालान भी काटा।

वडोदरा ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का वडोदरा पुलिस ने चालान काटा। आयुष शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'लवरात्रि' के प्रमोशन के लिए वडोदरा पहुंचे थे। यहां वो अपनी को-स्टार वरीना के साथ एयरपोर्ट से वेन्यू तक स्कूटी चलाकर पहुंचे। आयुष और वरीना के साथ फिल्म की बाकी टीम भी थी। इस स्कूटी राइड में आयुष हेलमेट लगाना भूल गए जिसके कारण उनका चालान काटा गया।

एक्टर्स से फैन को जाएगा गलत संदेश
ट्रैफिक पुलिस को जब इस बात की खबर मिली तो वो उनके होटल पहुंची और 100 रुपये का चालान काटा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सितारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर एक्टर्स ही ऐसा नहीं करेंगे तो इससे फैंस के बीच गलत संदेश जाएगा। आयुष की डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' 5 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

सलमान खान कर रहे हैं फिल्म का निर्माण
इस फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को अभिराज मिनाजवाला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म सलमान खान फिल्म के बैनर तले बन रही है। आयुष शर्मा सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति हैं। हाल ही में हिंदु संगठनों ने इस फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति भी जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications