राधे में सलमान नहीं उनके बॉडी डबल परवेज काजी कर रहे थे फाइट, शूटिंग की तस्वीर वायरल

मुंबई, 19 मई: हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'राधे: मोस्ट वाटेंड भाई' रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान एक पुलिस अफसर हैं। ऐसे में वो काफी एक्शन भी फिल्म में करते दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म में ज्यादातर मुश्किल सीन सलमान नहीं बल्कि परवेज काजी ने किए हैं। परवेज काजी सलमान के बॉडी डबल हैं। परवेज ने राधे की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो सलमान के साथ हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सलमान की तरह ही दिख रहे परवेज

सलमान की तरह ही दिख रहे परवेज

परवेज ने सलमान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टा के बायो में लिखा है- एक्टर मॉडल और सलमान खान का बॉडी डबल। परवेज इस तस्वीर में सलमान के जैसे ही कपड़ों और हेयर स्टाइल में नजर आ रहा हैं। सलमान खान की फिल्म ज्यादातर मुश्किल स्टंट उनके बॉडी डबल परवेज काजी ही करते हैं।

इन फिल्मों में भी सलमान के साथ कर चुके काम

इन फिल्मों में भी सलमान के साथ कर चुके काम

परवेज सलमान की हालिया रिलीज राधे से पहले उनके लिए भारत, दबंग 3, प्रेम रत्न धन पायो, टाइगर जिंदा है, रेस 3 जैसी कई फिल्मों में भी बॉडी डबल का काम कर चुके हैं। सलमान खान के साथ परवेज ने पहले भी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

सलमान का बॉडी डबल बनने के बाद बदल गई जिंदगी

सलमान का बॉडी डबल बनने के बाद बदल गई जिंदगी

परवेज मुंबई के रहने वाले हैं, पहले वे बांद्रा में नौकरी किया करते थे। परवेज कहते हैं कि सब दोस्त कहते थे कि मैं सलमान की तरह लगता हूं, बस फिर मैंने कुछ तस्वीरें सलमान खान के दफ्तर भेज दी। यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई। परवेज को पहली बार सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम करने का मौका मिला और तब से वो लगातार सलमान के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+