Twitter से जुड़े सलीम खान, भागवत के समर्थन में किया Tweet 'भारत माता की जय'
मुंबई। मशहूर लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान भी अब ट्विटर से जुड़ गये हैं और आते ही उन्होंने ट्विटर पर धमाल बोल दिया है।
सलीम खान ने आते ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में tweet किया। उन्होंने भागवत के 'भारत माता की जय' वाले बयान के लिए ट्विटर पर लिखा कि सलाम भागवत साहब! काफी लोग गर्व से कहते हैं कि वे बदले नहीं हैं। इसका मतलब है कि वे विकसित नहीं हो रहे।
सलीम खान ने इसके बाद दूसरा ट्वीट किया और उसमें लिखा कि बदलाव ही विकास है। भारत माता की जय.. सलीम खान।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलीम खान ने आरएसएस के समर्थन की बात कही है इससे पहले भी वो खुलकर बीजेपी और संघ की वकालत कर चुके हैं।
वो खुद पीएम मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान खुलकर पीएम मोदी का समर्थन किया था। वो और उनके बेटे विशेष तौर पर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किये गये थे।













Click it and Unblock the Notifications