राहुल गांधी को भूकंप के लिए दोषी ठहराने वाले साक्षी महाराज को जनता ने कहा 'मनोरोगी'

नई दिल्ली। आज बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को नेपाल में भूकंप आने के लिए दोषी ठहराया है। अभी कांग्रेस ने तो इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन आम जनता ने सोशल मीडिया पर राहुल को कोसने वाले साक्षी महाराज को मनोरोगी करार दे दिया है।

वनइंडिया के हिंदी फैन पेज oneindia पर आम जनता ने जमकर साक्षी महाराज के खिलाफ आवाज उठायी है। कुछ लोगों ने यहां तक लिख दिया है कि Kaise Manorogi sansad mein aa gaye...Tum to zinda mas khatye ho.. sadhu k bhesh mein saitan.Din bramhchari ..raat me chahiye Naari.

आप भी पढिये सारे कमेंट

मांस खाने वाले राहुल ने किया केदारनाथ का दर्शन इसलिए धरती पर फूटा कहर#RGPunjabVisit #rahulreturns #kedarnath #rahulgandhi

Posted by Oneindia Hindi on Tuesday, April 28, 2015

मालूम हो कि साक्षी महाराज टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी बीफ यानी कि मांस खाते हैं और बिना शुद्दि किये ही वो केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए चले गये जिसके कारण शिव भगवान गुस्सा हो गये और उनका गुस्सा प्रलय बनकर धरती पर फूटा है और जिसका खामियाजा आम लोग भर रहे हैं, जो भी हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी ही जिम्मेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+