'मांस खाने वाले राहुल ने किया केदारनाथ का दर्शन इसलिए धरती पर फूटा कहर'
नई दिल्ली। एक तरफ भूकंप की वजह से आयी नेपाल की तबाही को देखकर आज हर कठोर दिल रो रहा है लेकिन इस बात राजनीति करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस संदर्भ में एक बेतूका बयान दिया है, साक्षी ने इस बार अपनी सारी हदें तोड़ते हुए कहा है कि नेपाल में मची तबाही के लिए कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जिम्मेदार हैं।
साक्षी महाराज टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी बीफ यानी कि मांस खाते हैं और बिना शुद्दि किये ही वो केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए चले गये जिसके कारण शिव भगवान गुस्सा हो गये और उनका गुस्सा प्रलय बनकर धरती पर फूटा है और जिसका खामियाजा आम लोग भर रहे हैं, जो भी हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी ही जिम्मेदार है।
अब साक्षी महाराज के इस बयान पर कांग्रेस को मिर्ची तो लगेगी ही लेकिन अभी तक फिलहाल उसकी ओर से कोई रियेक्शन नहीं आया है और ना ही बीजेपी ने साक्षी के बयान पर कुछ कहा है।













Click it and Unblock the Notifications