Taimur Ali Khan Birthday: परिवार संग सादगी से मना तैमूर का बर्थडे लेकिन गर्भवती करीना ने किया बड़ा ऐलान

Taimur Ali Khan Birthday: बॉलीवुड की बेगम साहिबा करीना कपूर और नवाब साहब सैफ के बेटे तैमूर अली खान पटौदी 20 दिसंबर को चार साल के हो गए हैं। लोगों के बीच खासे चर्चित रहने वाले पटौदी खानदान के सबसे छोटे साहबजादे तैमूर के जन्मदिन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों को करीना ने ही इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है, लोग इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर मियां बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं तो वहीं सबके चेहरे पर हंसी दिखाई पड़ रही है।

Recommended Video

    Taimur Ali Khan ने परिवार संग सेलिब्रेट किया BirthDay, देखें Viral Photos | वनइंडिया हिंदी
    तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी सादगी से मनाया गया.

    तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी सादगी से मनाया गया.

    हालांकि तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी सादगी से मनाया गया। तस्वीरों में केवल फैमिली मेंबर्स ही दिख रहे हैं तो वहीं यलो ड्रेस में करीना Horse shoe में बने केक को तैमूर से कटवाती दिख रही हैं। तस्वीरों में तैमूर के नाना-नानी, बुआ-फूफा और मौसी करिश्मा भी दिखाई पड़ रही हैं। जहां कपूर और पटौदी खानदान इस छोटे से सेलिब्रेशन में काफी खुश दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर करीना ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक बड़ी अनाउंसमेंट करके सबको चौंका दिया है।

    करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' रिलीज

    करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' रिलीज

    दरअसल करीना ने रविवार को अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' को रिलीज किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को इस बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है इसकी डिलिवरी जल्द शुरू की जाएगी। बता दें कि इस किताब में करीना ने अपने गर्भवस्था के अनुभव को शेयर किया है। मालूम हो कि करीना इन दिनों गर्भवती हैं और मार्च 2021 में वो अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

    करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी

    करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी

    गर्भवती होने के बावजूद करीना कपूर इन दिनों पूरी तरह से एक्टिव हैं, वो लगातार फोटो शूट करवा रही हैं और सोशल मीडिया के टॉक शो का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। उनके फैंस और उनका पूरा परिवार आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मालूम हो कि करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। उनके बेटे के नाम पर काफी बवाल मचा था।

    सैप बनेंगे चौथी बार पापा, करीना मार्च में देंगी बच्चे को जन्म

    सैप बनेंगे चौथी बार पापा, करीना मार्च में देंगी बच्चे को जन्म

    मालूम हो कि करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। करीना से पहले सैफ ने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी 10 साल बाद टूट गई थी, इस शादी से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। उस हिसाब से सैफ अली खान चौथी बार बाप बनने जा रहे हैं, हालांकि वो अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी खुशी तब जाहिर की थी, जिस वक्त उन्होंने करीना के गर्भवती होने का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+