सैफ अली खान ने बताया करीना कपूर कब देंगी दूसरे बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। Saif Ali khan reveals date of Kareena Kapoor delivery: सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही करीना कपूर दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पिछले साल करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को लेकर जानकारी देकर अपने फैंस को चौका दिया था। अब सैफ अली खान ने जानकारी दी है कि अगले माह यानि फरवरी में करीना दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सैफ अली खान ने कहा कि डिलिवरी की तारीख करीब है और करीना और मैं अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी रोमांचित हैं।

साझा किया अनुभव

साझा किया अनुभव

फिल्मफेयर से बात करते हुए सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे की डिलिवरी की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि फरवरी की शुरुआत में करीना बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सैफ ने कहा कि इस बार मैं और करीना दोनों ही सहज हैं, पिछले कुछ महीनों से हम लोग काफी शांति माहौल में हैं, ऐसा लगता है कि यह खबर अभी आई ही नहीं है। जल्द ही ये बच्चा हमारे बीच आएगा और कहेगा हाय और मैं कहूंगा, कहां, कैसे। इस बार हम बहुत ही सामान्य हैं लेकिन इसके साथ ही बच्चे को लेकर हम रोमांचित भी हैं।

डर लग रहा है सैफ को

डर लग रहा है सैफ को

सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें काफी डर भी लगता है क्योंकि एक और बच्चा बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन इससे इस बात का रोमांच कम नहीं होता है कि घर में एक छोटा बच्चा दौड़ेगा। बता दें कि अगस्त 2020 में करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे की जानकारी दी थी। सैफ और करीना का पहला बच्चा तैमूर है। एक बयान जारी करके सैफ और करीना ने कहा था कि हमे इस बात की जानकारी देते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि जल्द ही हमारा एक और बच्चा आने वाला है। आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं और प्यार का शुक्रिया।

Coronials कहलाएंगे बच्चे

Coronials कहलाएंगे बच्चे

सैफ और करीना का बच्चा कोरोनियल (coronials) होगा। इस शब्द का इस्तेमाल उन बच्चों के लिए किया जा रहा है जो कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन के समय कंसीव हुए हैं। कई लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अपने होने वाले बच्चे की जानकारी दी थी। अर्बन डिक्शनरी के अनुसार क्वारेंटीन के दौरान जो बच्ची मां के गर्भ में आते हैं उन्हें कोरोनिएल्स कहते हैं। अधिकतर बच्चे 20 दिसंबर में पैदा हुए या फिर नए साल की शुरुआत में पैदा होंगे। इन बच्चों को कोविड किड्स भी कहा जा रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी हाल ही में माता-पिता बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+