ईद पर बीयर पीते हुए फोटो डालने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान के बड़े बेटे, लोगों ने कहा शर्म करो

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भले खुद लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन उनके बच्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी तक तो केवल उनके छोटे बेटा तैमूर और बेटी सारा के चर्चे थे, मगर अब उनका बड़ा बेटा इब्राहिम सुर्खियों में छा गया है।

Ibrahim Ali Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भले खुद लाइमलाइट से दूर रहें, लेकिन उनके बच्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी तक तो केवल उनके छोटे बेटा तैमूर और बेटी सारा के चर्चे थे, मगर अब उनका बड़ा बेटा इब्राहिम सुर्खियों में छा गया है। सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने इब्राहिम को एक तस्वीर पोस्ट करने के लिए निशाने पर ले लिया है। इब्राहिम ने ईद पर बीयर पीते हुए एक फोटो शेयर की थी, जो लोगों को खास पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करने लगे।

बीयर संग ईद पर पोस्ट की फोटो

बीयर संग ईद पर पोस्ट की फोटो

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो गए हैं। इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईद वाले दिन एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में इब्राहिम पूल में बैठे हैं और हाथ में एक कैन पकड़ी हुई है, जो थैचर्स गोल्ड बीयर है। ऐसे में ईद के मौके पर शराब पीने पर सोशल मीडिया ने इब्राहिम की क्लास लगाई है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

ईद के दिन 17 साल के इब्राहिम की ये तस्वीर उनके फैंस को अच्छी नहीं लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ईद वाले दिन शराब को हाथ लगाने पर खरी-खोटी सुना दी। यूजर्स ने लिखा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए जो वो ईद के मौके पर शराब पी रहे हैं। कुछ ने इब्राहिम से पूछा कि ये ईद मनाने का कौन सा तरीका है। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्हें इब्राहिम की इस तस्वीर से कोई दिक्कत नहीं थी।

बहन सारा जल्द करेगी फिल्मों में डेब्यू

बहन सारा जल्द करेगी फिल्मों में डेब्यू

इब्राहिम के फैंस ने लिखा इस तस्वीर में वो एकदम अपने पिता सैफ अली खान जैसे लग रहे हैं। बता दें कि इब्राहिम अभी पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं उनकी बहन सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं वो रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहे इरफान खान का खत, 'मैं सरेंडर कर चुका हूं, अंजाम पता नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+