अब 4000 महिला कांस्टेबल करेंगी ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा

पिछले कुछ दिनों में हुए ट्रेन हादसों को देखते हुए रेल मंत्री ने सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को जोड़ा है। वहीं यात्रियों की, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया है। बजट में ट्रेनों में और स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रेल सुरक्षा बल में 4000 महिला कान्सटेबल की भर्ती होने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि महिलाओं के लिए मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे और सुरक्षा हेल्पलाइन को बेहतर बनाया जाएगा। लिहाजा, महिलाएं अब असुरक्षित महसूस होने या फिर किसी घटना की आशंका होने पर फोन कर सूचना दे सकेंगी।
रेल मंत्री ने कहा कि अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी श्रेणियों में अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए।
वहीं, रेल मंत्री गौड़ा ने कहा कि रेल गाड़ियों में और स्टेशनों पर सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रेल सुरक्षा बल में 4000 महिला कान्सटेबल समेत 17 हजार कान्सटेबलों की भर्ती की जा रही है और शीघ्र ही उनकी तैनाती कर दी जाएगी।
वहीं, ट्रेनों की सुरक्षा के लिए इस बजट मे कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में अल्ट्रा सोनिक गैजेट लगाये जाएगें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सदानंद गौड़ा ने कहा कि ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सिमुलेशन सेंटर जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications