Malegaon Blast केस से बरी हुईं साध्वी Pragya Thakur, अब राजनीति में होगी वापसी या संगठन में मिलेगा बड़ा पद?
Pragya Thakur News: मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। 17 साल बाद बाइज्जत बरी होने की खुशी साध्वी प्रज्ञा के चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि मुझे वर्षों तक अपमानित किया गया, जेल में प्रताड़ना दी गई। आज मैं बेकसूर साबित हुई हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि भगवा आतंकवाद का झूठ फैलाने वाले आज बेनकाब हो गए हैं और आज भगवा की जीत हुई है। कोर्ट से बरी किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि साध्वी प्रज्ञा का अगला कदम क्या होगा? वह फिर से सक्रिय चुनावी राजनीति में वापसी करेंगी या फिर संगठन में उन्हें कोई बड़ा पद दिया जाएगा।

पूर्व BJP सांसद को फिर मिलेगा मौका?
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह ने अब तक अपने भविष्य की योजना के बारे में कुछ नहीं कहा है। उन्होंने यह जरूर कहा कि वह सनातन के प्रचार में लगी रहेंगी। बीजेपी ने साल 2019 में उन्हें भोपाल से टिकट दिया था और वह जीतकर संसद भी पहुंची थीं। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कोर्ट के फैसले को आधार बनाकर बीजेपी उनका इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर सकती है।
Pragya Thakur को बिहार चुनाव में मिल सकती है बड़ी भूमिका
भगवा आतंकवाद जैसे टर्म का कांग्रेस और विपक्षी दलों ने आक्रामक अंदाज में इस्तेमाल किया था। कोर्ट से बरी किए जाने के बाद बीजेपी इसे कांग्रेस की नीतियों और सनातन विरोध के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। आने वाले बिहार चुनाव और फिर अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक की भूमिका दी जा सकती है। साध्वी प्रज्ञा की पहचान ही उनकी भाषण देने की शैली रही है। वह खुलकर सनातन और भगवा का प्रचार करती है। बंगाल में बीजेपी की चुनावी रणनीति में एक अहम फैक्टर हिंदुत्व की राजनीति भी रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: Video: 'PM मोदी का नाम लेने के लिए किया गया टॉर्चर', मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा का विस्फोटक खुलासा
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव जीतने के बाद नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था जिस पर काफी विवाद भी हुआ। इस वजह से बीजेपी में उनके राजनीतिक करियर को ग्रहण लग गया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है और अभी वह 55 साल की ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी वापसी हिंदुत्व और भगवा जैसे एजेंडे को आगे ले जाने के लिए उनका इस्तेमाल कर सकती है।
संगठन में मिल सकता है प्रज्ञा ठाकुर को पद
इस बात की भी संभावना है कि चुनाव प्रचार के साथ ही उन्हें संगठन में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मालेगांव ब्लास्ट से पहले भी वह संगठन के लिए काम करती थीं और देश भर में उन्होंने कई सभाएं और प्रचार रैलियां की थीं। अब एक बार फिर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा, यह भी संभावना है कि संगठन में बड़ी भूमिका निभाते हुए वह चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार भी करती रहीं।
यह भी पढ़ें: 'हिंदू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस का मुंह हुआ काला', साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications