अली फजल की मां का निधन, एक्टर ने कहा- 'अम्मा के बिना अब कैसा जिऊंगा, यहीं तक था हमारा साथ '

लखनऊ। बॉलीवुड पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, रविवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से लोग अभी उबर ही नहीं पा रहे थे कि बुधवार को एक और खबर ने लोगों को गमगीन कर दिया है, जाने-माने एक्टर अली फजल की मां का बुधवार सुबह निधन हो गया ,उनकी तबीयत काफी वक्त से खराब चल रही थी लेकिन बुधवार को हालत और बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया ,उन्होंने लखनऊ में आखिरी सांस ली,एक्टर ने खुद इस दुखद बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

'आपकी याद आएगी अम्मा, यहीं तक था हमारा साथ'

'आपकी याद आएगी अम्मा, यहीं तक था हमारा साथ'

अपना दर्द बयां करते हुए अली फजल ने ट्वीट किया कि मैं आपके बिना अब कैसा जिऊंगा, आपकी याद आएगी अम्मा, यहीं तक था हमारा साथ, पता नहीं क्यूं, आप मेरी क्रिएटिविटी का कारण थीं, मेरा सब-कुछ थीं, आगे शब्द नहीं हैं, लव अली।

अली फजल के प्रवक्ता ने भी जारी किया बयान

अली फजल के प्रवक्ता ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ये कहते हुए काफी दुख हो रहा है कि अली फजल की मां का जून 17 को सुबह निधन हो गया, उनका निधन अचानक हुआ है और सभी उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं अली फजल

ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं अली फजल

मालूम हो कि '3 इडियट्स' और 'फुक'रे जैसी सुपरहिट फिल्म से लोगों के दिलों पर अलग छाप छोड़ने वाले अली फजल, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों इसी जून में शादी करना चाहते थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लग गया, और उन्हें अपनी शादी का प्लान पोस्टपोन करना पड़ा।

ऋचा चड्ढा ने अली की मां के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

अभी शादी की तारीख नहीं बताई गई है, वर्क फ्रंट की बात करें तो अली फजल के पास एक बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है, वहीं ऋचा चड्ढा कुछ समय पहले ही रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म पंगा को लेकर चर्चित थीं। ऋचा चड्ढा ने भी अली फजल की मां के निधन पर गहर शोक प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+