'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस ने सुशांत और इरफान की याद में किया दिल जीतने वाला काम, लिखा ये भावुक मैसेज

मुंबई। साल 2020 त्रासदियों का साल रहा है, खासकर बॉलीवुड के लिए। जिसने पिछले कुछ महीनों में अपने कई बेहतरीन सितारों को खो दिया। इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, कोरियोग्राफर सरोज खान कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिनका पिछले तीन महीनों के अंदर निधन हो गया। तमाम त्रासदियों के बीच 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने इन अभिनेताओं को याद करने के लिए एक नया तरीका ढूंढा है। उन्होंने अभिनेता इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में पेड़ लगाए हैं।

एक्ट्रेस ने सुशांत और इरफान की याद में लगाए पेड़

एक्ट्रेस ने सुशांत और इरफान की याद में लगाए पेड़

इरफान को गुजरे तीन महीने बीत चुके हैं, अब तीन महीने हो गए हैं , लेकिन अभिनेता ने जो विरासत छोड़ी है। उसने उन्हें भारतीय सिनेमा में अमर बना दिया है। खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने इरफान खान को एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में याद किया औऱ उभरते सितारों के लिए एक मेंटोर बताया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में पेड लगाया है। जिसकी तस्वीर राजश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

लिखा भावुक कर देना वाला मैसेज

लिखा भावुक कर देना वाला मैसेज

पेड की तस्वीर शेयर करते हुए राजश्री ने लिखा कि, वह खुद एक पेड़ थे। एक विशाल पेड़, जिनकी उत्कृष्ट फिल्मों की छत्रछाया ने मेरे जैसे हजारों सिनेमा यात्रियों को छाया मिली। उन्होंने हमें सिखाया, उन्होंने हम सभी को रास्ता दिखाया। उन्होंने मेरे जैसे अभिनेताओं के लिए कई दरवाजे खोले। यह आपके लिए इरफान खान सर! देशपांडे एक अभिनेत्री और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने फेमस वेब श्रृंखला 'सेक्रेड गेम्स' में काम किया है। वह पान नलिन की एंग्री इंडियन देवी में निभाई गई लक्ष्मी की भूमिका के कारण लाइमलाइट में आईं थी।

सुशांत को बताया फाइटर

राजश्री ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में भी एक पेड लगाया है। सुशांत को याद करते हुए राजश्री ने सपनों और उम्मीदों का उल्लेख किया। इसके साथ ही राजश्री ने सुशांत की विरासत को लेकर भी लिखा। राजश्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, एक उम्मीद का रोपण .. एक सपना का रोपण ... एक प्रेरणा का रोपण ... एक कलाकार, एक डांसर, एक जीनियस, एक फाइटर, एक इंस्पिरेशन ... की याद में प्लांटिंग ... प्रिय सुशांत, आपकी विरासत जीवित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+