यस बैंक संकट: कांग्रेस नेता बोले-मोदी सरकार के नेतृत्व में हिंदू खतरे में हैं
मुंबई। नकदी का संकट झेल रहे यस बैंक को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में 'सही मायने' में हिंदू खतरे में हैं। उन्होंने दावा किया कि, परेशानी में घिरे अधिकतर खाताधारक बहुसंख्यक समुदाय से हैं। सचिन सावंत ने कहा कि, ओडिशा के भगवान जगन्नाथ मंदिर की 545 करोड़ रुपये की निधि संकटग्रस्त यस बैंक में जमा है। साथ ही कहा, केंद्र की निगरानी में भगवान तक भी खतरे में हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों ने बहुसंख्यक हिंदुओं का पैसा 'लूटा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के करीब 109 बैंक संकट में हैं क्योंकि उनका पैसा यस बैंक में फंस गया है।
आरबीआई की रोक से एक दिन पहले यस बैंक से वडोदरा स्मार्ट सिटी विकास कंपनी द्वारा 256 करोड़ रुपये निकाले जाने की तरफ इशारा करते हुए सावंत ने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह केवल गुजरात के बारे में चिंतित हैं, देश को लेकर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications