कांग्रेस से निकाले जाने के बाद सचिन पायलट ट्विटर पर बदला बायो, किया ये ट्वीट
जयपुर। कांग्रेस ने बागी नेता सचिन पायलट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। दिल्ली से जयपुर गए रणदीप सुरजेवाला ने पायलट को हटाने का ऐलान किया। उनकी जगह पर ओबीसी नेता गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी बीच पूरे घटनाक्रम पर सचिन पायलट ने चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद सचिन ने ट्विट कर लिखा कि, सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
Recommended Video

इसके साथ ही बर्खास्तगी के बाद सचिन पायलट ने ट्विटर पर अपना बायो चेंज कर लिया है। अब उन्होंने लिखा है- टोंक से विधायक, पूर्व मंत्री। उधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के ऑफिस से सचिन पायलट की नेम प्लेट हटाकर गोविंद सिंह डोटासरा की नेम प्लेट लगा दी गई है। पायलट की पार्टी से बर्खास्तगी की घोषणा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की। सुरजेवाला ने कहा कि, सचिन पायलट और कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायक साथी भाजपा के षडयंत्र में उलझकर कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि, पिछले 72 घंटे से सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के आला नेतृत्व ने सचिन पायलट से, साथी मंत्रियों से, विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की। कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट से खुद आधा दर्जन बार बात की। कांग्रेस कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्यों ने दर्जनों बार बात की। हमने अपील की कि पायलट और बाकी विधायकों के लिए दरवाजे खुले हैं, वापस आइए। मतभेद दूर करेंगे।

उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। उन्होंने राज्यपाल को राज्य में चल रहे सियासी घटनाक्रम से अवगत कराया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि, ये षड्यंत्र पिछले 6 महीने से चल रहा था। इन सबके पीछे बीजेपी का हाथ है। सरकारें पहले भी बदली हैं लेकिन तब लोकतंत्र मजबूत होता रहा है। राजीव गांधी भी हारे हैं। पहली बार धन बल के आधार पर सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस पूरे खेल के पीछे का मैनेजमेंट बीजेपी के हाथ में था। वहीं से सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications