कांग्रेस MLA गिरिराज मलिंगा का दावा, बीजेपी में शामिल होने के लिए पायलट ने दिया था 35 करोड़ का ऑफर
जयपुर। कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने सनसनीखेज दावा किया है। मलिंगा का दावा है कि सचिन पायलट ने खुद उन्हें पैसे की पेशकश की थी। मलिंगा का कहना है कि पायलट ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने के लिए कहा था। मलिंगा ने कहा कि पायलट ने बीजेपी में शामिल होने के लिए 35 करोड़ रुपए की पेशकश की थी।

आपको बता दें कि मलिंगा धौलपुर क्षेत्र से विधायक हैं। मलिंगा ने कहा, "सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। यह बैठक उनके आवास पर हुई थी। उन्होंने राज्यसभा चुनाव से पहले प्रस्ताव पेश किया और मुझसे पक्ष बदलने की मांग की। दिसंबर में भी इसी तरह की पेशकश की गई थी। मैंने उन्हें मना कर दिया और अशोक गहलोत को सूचित किया। "
उन्होंने कहा कि वह विधायक के रूप में इस्तीफा देने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पूछा, "मैं अपने क्षेत्र के लोगों का सामना कैसे करूंगा? मैं उन्हें क्या बताऊंगा?"
मलिंगा 2009 में बसपा के उन विधायकों में से थे, जिनका कांग्रेस में विलय हो गया था। उन्हें 2013 और 2018 में धौलपुर में बारी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर फिर से चुना गया था। धौलपुर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ है।












Click it and Unblock the Notifications