Seema Haider love Story: 'अमित जानी फ्रॉड है ...' जानिए सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल?

Amit Jani: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर अब फिल्म बनने जा रही है और इस फिल्म का निर्माण नेता से फिल्म निर्माता बने अमित जानी करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'कराची टू नोएडा', जिसके लिए ऑडिशन शुरू भी हो गए हैं।

 Sachin Meena

अमित के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस बारे में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

अमित जानी को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स

कुछ लोग तो इस रीयल लाइफ स्टोरी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं तो कुछ लोग अमित जानी को ही 'फ्रॉड' कह रहे हैं और इसलिए उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे है और उनके लिए अनाप-शनाप बातें लिख रहे हैं।

'बहुत बड़ा फ्रॉड है...'

कुछ लोगों ने तो लिखा कि 'सीमा की फिल्म में हिरोईन का रोल सीमा को ही करना चाहिए'। तो किसी ने लिखा कि 'बहुत बड़ा फ्रॉड है फायरफॉक्स का मालिक अमित जानी। असलियत देख लिजिए @sanjayjournoजी।'

'इसीलिए बॉलीवुड बायकॉट की दिशा में अग्रसर है... '

तो वहीं यूजर्स ने लिखा है कि 'जॉनी फ्रॉड है लोकप्रियता के लिए केवल है ये सब। मायावती की मूर्ति हथौड़े से तोड़ने वाला शख्स यही है।' तो वहीं यूजर्स ने कहा कि 'इसीलिए बॉलीवुड बायकॉट की दिशा में अग्रसर है... फिर कहेंगे लोग मेहनत नहीं देखते... क्‍लीन चिट मिली नहीं, कहानी चल रही है... बाद में कुछ निकल आया तो क्‍लाइमैक्‍स बनाएंगे...ATS वाले '। तो किसी ने लिखा कि 'ये सबकुछ पब्लिसिटी के लिए है।'

कौन हैं अमित जानी?

अमिता जानी उत्‍तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्‍यक्ष हैं और कस्बा जानी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने नाम के आगे सरनेम जानी जोड़ दिया है। ये चर्चा में पहली बार तब आए थे, जब इन्होंने महाराष्‍ट्र में हिंदी भाषियों के साथ हुए कथित उत्पीड़न का विरोध किया था।

'काँटो की परवाह न करते हुए निकल पड़े ...'

इन्होंने मनसे के ही तर्ज पर ही उत्‍तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया है। इनके Twitter बॉयो पर स्टेटस लिखा है कि 'काँटो की परवाह न करते हुए निकल पड़े अकेले और कारवाँ बनता गया' इन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है, जिसके जरिए अब ये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ये शिवपाल यादव के समर्थक हैं, जब शिवपाल ने सपा से अलग होकर प्रसपा बनाई थी उस समय अमित जानी ने प्रसपा जॉइन कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+