Sach Kahun Toh: नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा- 'चोली के पीछे... गाने के लिए पहनाई गई थी Padded...'

नई दिल्ली, 17 जून। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को प्रभावित करने वाली नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी इस किताब के जरिए नीना ने अपने से जुड़े उन अनकहे पहलुओं से के बारे में जिक्र किया है, जिनके बारे में आज तक किसी को कुछ नहीं पता था। 'बोल्ड एंड ब्यूटीफूल' कहलाने वाली नीना गुप्ता ने अपनी इस किताब में सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' के बेहद लोकप्रिय लेकिन विवादित गाने 'चोली के पीछे' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

'चोली के पीछे' गाने के लिए पहनाई गई थी Padded Bra'

'चोली के पीछे' गाने के लिए पहनाई गई थी Padded Bra'

मालूम हो कि बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म ने साल 1993 में सफलता का नया इतिहास लिखा था। फिल्म में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, राखी, रमैया, अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने अहम रोल निभाया था। फिल्म में नीना का रोल एक गाने-बजाने वाली महिला का था।

जब सुभाष घई ने किया चोली के लिए इशारा

जब सुभाष घई ने किया चोली के लिए इशारा

फिल्म के गाने के बारे में नीना ने लिखा है कि 'मैं इस गाने को लेकर काफी उत्साहित थी, क्योंकि फिल्म के गाने 'चोली के पीछे' में, मैं भी माधुरी के साथ अहम रोल में थी और फिल्म का गाना मेरी करीबी सहेली ईला अरुण ने गाया था।

'नहीं-नहीं ऐसे नहीं, कुछ भरो-कुछ भरो'

फिल्म के शूट के पहले मुझे एक आदिवासी गुजराती लोक नायिका की तरह तैयार किया गया था और उसके बाद अप्रूवल के लिए मुझे सुभाष घई के सामने ले जाया गया, जहां सुभाष घई मुझे देखते ही बिगड़ गए और बोले कि 'नहीं-नहीं ऐसे नहीं, कुछ भरो-कुछ भरो', मैं उनकी बात सुनते ही शर्म से पानी-पानी हो गई क्योंकि उनका इशारा मेरी चोली की ओर था, हालांकि मैं जानती थी कि मुझ पर उन्होंने कोई पर्सनल कमेंट नहीं किया है बल्कि ये उन्होंने उस किरदार के लिए कहा है, जो कि मैं प्ले करने वाली थी।

'मुझे ऐसी ब्रा पहनाई गई जो कि हैवी पैड वाली थी'

'मुझे ऐसी ब्रा पहनाई गई जो कि हैवी पैड वाली थी'

नीना ने आगे लिखा है कि ' घई को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती थी और इसलिए शायद वो इतने बड़े डायरेक्टर हैं। फिलहाल मुझे उस दिन सब-कुछ अजीब लगा, मैंने उस दिन कोई शूट नहीं किया। अगले दिन मुझे राजस्थानी लोकनायिका के रूप में तैयार किया गया, मुझे ऐसी ब्रा पहनाई गई जो कि हैवी पैड वाली थी, उसके बाद मुझे घई के सामने फिर से ले जाया गया, जिस पर उन्होंने तुरंत परफेक्ट बोला और फिल्म के गाने की शूटिंग शुरू हुई।'

विवादित लेकिन सुपरहिट था 'चोली के पीछे' गाना

विवादित लेकिन सुपरहिट था 'चोली के पीछे' गाना

मालूम हो कि फिल्म 'खलनायक' का गाना 'चोली के पीछे' अपने दो अर्थी शब्दों के कारण काफी विवादों में रहा था, बावजूद इसके फिल्म का ये गाना सुपरहिट हुआ। इस गाने को इला अरुण और अलका यागनिक ने मिलकर गाया था। अलका वाली लाइनें माधुरी पर और इला अरुण वाली लाइनें नीना गुप्ता पर फिल्माई गई थीं। गाने की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी। फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था। इस गाने के लिए इला अरुण और अलका यागनिक को बेस्ट सिंगर और सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+