Sach Kahun Toh: नीना ने की करीना की तारीफ, कहा-'आपने गर्भावस्था में जिस तरह...'
नई दिल्ली, 18 जून। टीवी-बॉलीवुड की 'बोल्ड एंड ब्यूटीफूल' एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी ऑटोबॉयोग्राफी के जरिए नीना ने अपनी लाइफ के उस अनकहे सच को बयां किया है, जो कि आज तक पर्दे के पीछे थे। कहना गलत ना होगा कि नीना गुप्ता और उनकी किताब इस वक्त सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक्स में से एक हैं। एक गौर करने वाली बात ये है कि नीना गुप्ता की आत्मकथा 'सच कहूं तो' 14 जून को ऑनलाइन लॉच हुई है वो भी बॉलीवुड की मदमस्त अदाकारा करीना कपूर के हाथों।

नीना गुप्ता ने की करीना की तारीफ
किताब की लॉचिंग के दौरान नीना गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने करीना को इस काम के लिए क्यों चुना?. नीना ने कहा कि 'सबसे पहले ये सवाल मेरी बेटी मसाबा ने ही किया था, तो मैंने उससे जो कहा था, वो आज यहां सबके सामने कहती हूं। नीना ने कहा कि भले ही करीना उम्र में मुझसे बहुत छोटी हैं लेकिन मुझे वो बेहद प्रभावित करती हैं। उनका काम के प्रति समर्पण, चाहत, मेहनत सबकुछ मुझ पर असर छोड़ता है।'

करीना ने जीता नीना गुप्ता का दिल
नीना गुप्ता ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि 'आपने जिस तरह से गर्भावस्था के दौरान, मां बनने के बाद और दूसरे बेटे को जन्म देने से पहले काम किया और आप पूरी तरह से फिल्मों के अलावा दूसरी चीजों में भी एक्टिव रहीं। आपने जिस तरह से घर-परिवार-काम को मैनेज किया, ये सब-कुछ काफी प्रभावित करता है मुझे, इसलिए मैंने सोचा कि मेरी किताब को लॉन्च सही मायने में करीना को ही करना चाहिए क्योंकि करीना खुद एक Super women हैं।'
यहां देखें: नीना-करीना की मजेदार बातचीत

करीना ने मुस्कुराते हुए 'शुक्रिया' बोला
नीना की बात पर करीना ने मुस्कुराते हुए उन्हें 'शुक्रिया' बोला और कहा कि 'मैं तो खुद आपसे ही प्रभावित हूं, आपकी बोल्डनेस, आपका काम करने का तरीका, आपका संघर्ष सबकुछ दिल पर दस्तक देता है।'
मसाबा की भी तारीफ हुई
इस बातचीत के दौरान करीना ने नीना की बेटी मसाबा की भी दिलखोलकर तारीफ की और कहा कि 'वो बहुत प्यारी है, मैं तो उसके गुणों से बहुत ज्यादा इंप्रेस हूं, मैं उसकी जितनी तारीफ करूं कम ही है।' नीना-करीना की ये बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

नीना गुप्ता ने अपने हर रूप से लोगों को हैरान किया
बता दें कि रील लाइफ से ज्यादा रीयल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली नीना गुप्ता ने अपने हर रूप से लोगों को हैरान किया है। साल 1989 में बिना शादी किए बेटी की मां बनने का फैसला करने वाली नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे सच के बारे में अपनी ऑटोबॉयोग्राफी के बारे में बताया है, जो उनके दर्द, पीड़ा और अकेलेपन को बयां करता है।
बिन ब्याही मां बनने का फैसला किया
मालूम हो कि मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का अफेयर था। लेकिन नीना के प्यार में गिरफ्तार होने से पहले ही विवियन मैरड थे। ऐसे में वो नीना से शादी नहीं कर सकते थे, बावजूद इसके नीना और उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी और नीना ने बिन ब्याही मां बनने का फैसला किया, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई और साल 1989 में नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया जो कि आज एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया कि कैसे सिंगल मदर बनकर उन्होंने बेटी को पाला था और लोगों ने कैसे उन्हें एक बुरी महिला साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से शादी की
फिलहाल नीना ने बेटी के जन्म के करीब 19 साल बाद साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से शादी की है और अब वो उन्हीं के साथ खुशी-खुशी जीवन बीता रही हैं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications