Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सबरीमाला विवाद पर बोले मोदी के मंत्री, केरल सरकार ने दिनदहाड़े हिंदुओं का रेप किया

Recommended Video

    Ananth Kumar Hegde ने Sabarimala Temple में 2 women Entry पर दिया विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को केरल सरकार पर सबरीमाला मंदिर के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। हेगड़े ने कहा केरल सरकार ने जिस तरह से इस मसले पर रुख अपनाया है वह हिंदुओं का दिनदहाड़े बलात्कार के जैसा है। जिस तरह से मंदिर में दो महिलाओं ने प्रवेश किया था उसके बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोल, वॉटर कैनन और लाठी का इस्तेमाल किया था, जिससे कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया जा सके।

    केरल सरकार पर हमला

    केरल सरकार पर हमला

    हेगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री लेफ्ट की विचारधार और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रहे हैं जिसकी वजह से प्रदेश में संशय की स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिया है उससे मैं पूरी तरह से सहमत हूं, लेकिन कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। लिहाजा सरकार को यह देखना चाहिए था कि वह कैसे कूटनीतिक तरीके से इस समस्या का समाधान करती और लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा कि केरल सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। मैं कहूंगा कि यह पूरी तरह से प्रदेश में हिंदुओं के साथ दिन में रेप किया गया है।

    पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

    पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

    यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने जिन दलितों ने कर्नाटक में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था उन्हें हेगड़े ने सड़क पर भौंकता हुआ कुत्ता कहा था। यही नहीं उन्होंने विपक्ष की तुलना कौवा, बंदर, लोमड़ी से की थी। उन्होंने कहा था कि ये सब एक साथ होकर शेर से लड़ने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेर बताया था।

    डॉक्टर को मारा था तमाचा

    डॉक्टर को मारा था तमाचा

    इसस पहले हेगड़े ने 2017 में कहा था कि भाजपा देश का संविधान बदलेगी और उसमे से सेक्युलर शब्द को हटाएगी। जिसके बाद देशभर में उनकी आलोचना हुई थी। इसी वर्ष उन्होंने एक डॉक्टर को तमाचा मार दिया था क्योंकि कुछ महीने पहले डॉक्टर ने हेगड़े की मां का इलाज किया था, जिससे केंद्रीय मंत्री खुश नहीं थे।

    इसे भी पढ़ें- भाजपा के 'पन्ना प्रमुख' के जवाब में AAP लेकर आई 'विजय प्रमुख', 4 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+