सबरीमाला: केरल में बीजेपी-वाम नेताओं के घर फेंके गए बम, हिंसा में अब तक 1700 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को लेकर केरल हिंसा की आग में जल रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए हैं और तोड़फोड़ की गई है। वहीं शुक्रवार को बीजेपी और सीपीआई (एम) नेताओं के घर पर बम फेंके जाने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। केरल में सांसद वी मुरलीधरन के घर पर देसी बम फेंके जाने के मामले में बीजेपी का आरोप है कि इसके पीछे सीपीआई (एम) का हाथ है।

sabarimala: bombs hurled at houses of cpim bjp leaders in kerala

शुक्रवार को सीपीआई(एम) विधायक एएन शमसीर के घर पर बम से हमला किया गया। सीपीआई(एम) का आरोप है कि इस हमले के पीछे आरएसएस का हाथ है। इन दोनों हमलों में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कन्नूर में फैली हिंसा में एक सीपीआई(एम) कार्यकर्ता घायल हुआ है जबकि पुलिस ने हिंसा फैलाने के मामले में 20 लोगों को हिरासत में लिया है।

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले पर पूरे केरल में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों ने महिलाओं की एंट्री का विरोध किया है। पुलिस ने हिंसा फैलाने के मामले 801 केस दर्ज किए हैं और अब तक 1700 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+