पाकिस्तान पर विदेश मंत्री का तंज, एक को छोड़ सभी पड़ोसियों का सहयोग बेहतर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए उसपर तीखा तंज कसा है। पाकिस्तान को माइनस वन कहते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि माइनस वन को छोड़कर सभी पड़ोसियों का क्षेत्रीय सहयोग के मामले में बेहतरीन इतिहास रहा है। की स्थिति बेहतर है, उनका क्षेत्रीय सहयोग अच्छा है। जयशंकर ने यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इकॉनमिक समिट के कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि मैं कहूंगा कि माइनस वन, सभी पड़ोसियों का क्षेत्रीय सहयोग काफी अच्छा है। लेकिन यह माइनस वन हमेशा के लिए नहीं है, मुझे उम्मीद है कि एक दिन यह माइनस वन भी क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में आगे आएगा।

कश्मीर का मुद्दा
विदेश मंत्री ने कहा कि उसे (पाकिस्तान) को छोड़कर सभी का व्यापार और करार बढ़ रहा है। किसी ना किसी स्तर पर इसका असर देखने को मिलेगा। मैं हमेशा आशावान रहता हूं, मैं अयथार्थवादी नहीं हूं। उन लोगों के दिमाग में एक विशेष मुद्दा है, जिससे उन्हें बाहर आने की जरूरत है। कश्मीर के मुद्दे पर जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ बैठक में कश्मीर का भी मुद्दा सामने आया था। लेकिन यह मेरी व्यापारिक बैठक में नहीं आया।
अर्थव्यवस्था पर कही ये बात
अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए एस जयशंकर ने कहा कि बहुत ऐसे देश नहीं हैं जो ये कर सकते हैं। कई मायनों में भारत का अमेरिका के साथ यह बिल्कुल अलग रिश्ता है, जिसे ह्यूस्टन में देखा जा सकता है। व्यापारिक समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि यह इतना आसान नहीं है। आप ऐसे मुद्दों को देख रहे हैं जिनका प्रतिबिंब साफ नहीं है, काफी कुछ इसके लिए किया गया है। हमारी वित्त मंत्री काफी कूटनीतिक व्यक्ति हैं, वह इस तरह के मुद्दों को बेहतर ढंग से देख सकती हैं, मेरा भरोसा कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications