फ्लाइट में हुई ऑक्सीजन की कमी, 33 यात्रियों के कान-नाक से निकला खून
बर्लिन। आयरलैंड की विमानन कंपनी 'रेयानएयर' की एक फ्लाइट की शनिवार को ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते फ्रैंकफर्ट के हान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ऑक्सीजन के कमी के चलते 33 यात्रियों के कान और मुंह से खून बहने लगा। सभी 33 यात्रियों का जर्मनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह विमान डबलिन से क्रोएशिया जा रहा था।

एफे ने रेयानएयर के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रेयानएयर की उड़ान संख्या एफआर 7312 में अचानक ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया। उस वक्त विमान करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था। यात्रियों की शिकायत के बाद उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगाया गया। लेकिन यात्रियों के कान और नाक से खून बहने लगा। जिस वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि, विमान के पायलट ने स्थिति पर काबू पाने के लिए विमान को 37 हजार फीट की ऊंचाई से दस हजार फीट की ऊंचाई पर लाया गया। जिसके बाद पायलट ने फैसला किया कि विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करायी जाए। विमानों की जानकारी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार के मुताबिक, जिस घटना के वक्त विमान 80 मिनट की उड़ान भर चुका था।
इलाज के बाद कई यात्रियों ने रायनएयर स्टाफ को गैरजिम्मेदार बताते हुए नाराजगी जताई। एक यात्री मिनेरवा गैलवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि लैंडिंग के बाद भी उन्हें 45 मिनट तक विमान से बाहर नहीं आने दिया गया। यात्रियों ने कहा कि उस समय विमान में उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि शायद ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। मंगलवार को एयर चाइना के एक यात्री विमान में भी ऐसी ही परेशानी आई थी। जांच में पता चला कि उड़ान के दौरान को-पायलट के धूमपान करने के चलते ऐसा हुआ था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications