Pradyuman Murder Case: प्राइवेट स्कूलों को लेकर CBSE ने लिया सख्त फैसला

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सख्त कदम उठाया है। CBSE ने आदेश दिया है कि पूरे देश के 10,000 से अधिक स्कूलों में शिक्षकों का साइकोलॉजिकल टेस्ट और पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाए। यह नियम स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ पर भी लागू होती है। गु

Pradyuman Murder Case: CBSE की नोटिस पर प्रिंसिपलों ने उठाए सवाल

CBSE की अधिसूचना में कहा गया है

CBSE की अधिसूचना में कहा गया है

गुरुवार को जारी सीबीएसई अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि स्कूल में बाहरी लोगों को सीमित पहुंच हो। सभी कर्मचारियों को छात्रों की सुरक्षा और उनके हितों की सुरक्षा के कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होना चाहिए। दिल्ली सरकार ने भी, राजधानी के निजी स्कूलों को एक नोटिस जारी कर, सभी शिक्षण और सपोर्टिंग स्टाफ के पुलिस सत्यापन का आदेश दिया।

उठाए जा रहे हैं सवाल

उठाए जा रहे हैं सवाल

हालांकि अब CBSE की इस अधिसूचना पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों के प्रधानाध्यापक की ओर से कहा यह जा रहा कि ये स्पष्ट नहीं हैं कि इन परीक्षणों में कौन शामिल होगा, कौन इसे आयोजित करेगा, और जो स्टाफ के सदस्य जो परीक्षा में फेल हो गया उसका क्या होगा?

Recommended Video

    Ryan International Case: High Court declined hearing of Pinto family bail application वनइंडिया हिंदी
    प्रिंसिपल ने जताया विरोध

    प्रिंसिपल ने जताया विरोध

    दिल्ली के सेंट मैरीज के प्रिंसिपल ने कहा कि मनोचिकित्सक परीक्षण क्या कर सकता है? इसके लिए एक वास्तविक विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है जो इसे संचालित कर, इसका मूल्यांकन करती है। यह देखते हुए कि देश में 10,000 और अधिक सीबीएसई स्कूल हैं, क्या हमारे पास इसका प्रबंधन करने के लिए कर्मचारी हैं?

    शिक्षक आदित्य नायर ने कहा कि

    शिक्षक आदित्य नायर ने कहा कि

    इसी स्कूल के शिक्षक आदित्य नायर ने कहा कि ये जाचं अगर पुलिस करेगी तो ठीक नहीं होगा। मैं बायोमैट्रिक या किसी भी मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए तैयार नहीं हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+